भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है, और जब बात बच्चों की हो तो उनकी सूझबूझ देखते ही बनती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार और जुगाड़ू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चों ने सूखे कुएं में गिरी क्रिकेट की गेंद को निकालने के लिए अपनी मां की साड़ी को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @idiotic_sperm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
मां की साड़ी से निकाल ली कुएं में गिरी बॉल
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, और इसी दौरान उनकी गेंद गलती से एक सूखे कुएं में जा गिरी। अब गेंद को निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि कुआं गहरा था और कोई रस्सी या उपकरण उपलब्ध नहीं था। लेकिन बच्चों ने हार नहीं मानी और अपनी बुद्धिमानी से एक अनोखा जुगाड़ निकाला। उन्होंने घर से अपनी मां की साड़ी लाकर उसे रस्सी की तरह बांधा और कुएं में लटकाया। एक बच्चे को उसी साड़ी में बैठाकर कुएं में लैंड कराया गया, जिसने गेंद को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। गेंद निकालने की इस पूरी प्रक्रिया को किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों ने बच्चों की बुद्धिमानी की तारीफ करते हुए तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये है असली देसी जुगाड़! मां की साड़ी हर मुश्किल का हल है।" दूसरे ने मजाक में कहा, "मां को पता चला तो साड़ी के साथ-साथ बच्चों की भी खैर नहीं।" तीसरे ने तारीफ करते हुए लिखा, "बच्चों की बुद्धि को सलाम, ये जुगाड़ तो इंजीनियर्स को भी पीछे छोड़ दे।" कई यूजर्स ने इसे भारतीय बच्चों के दिमाग की खुराफात और रचनात्मकता का प्रतीक बताया और कहा कि ऐसी सूझबूझ भविष्य में बड़े काम आ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान
लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर