1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी पर दुल्हन का रवैया देख लोगों को दूल्हे पर आया तरस, बोले- लगता है अगला नंबर इसी का है

शादी पर दुल्हन का रवैया देख लोगों को दूल्हे पर आया तरस, बोले- लगता है अगला नंबर इसी का है

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जहां सिर्फ दो दिलों या आत्माओं का ही मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों की खुशियों का भी संगम होता है। ऐसे में दोनों पक्षों का सम्मान और सहमति सबसे जरूरी है। अगर कोई भी पक्ष इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं है, तो उसे खुलकर अपनी बात कहने का हक है, लेकिन सार्वजनिक रूप से अपमान करना बिल्कुल उचित नहीं है।

शादी के वक्त दुल्हन ने दूल्हे को खूब किया जलील- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शादी के वक्त दुल्हन ने दूल्हे को खूब किया जलील

शादी दो दिलों के साथ-साथ दो आत्माओं का भी मिलन है, जहां दो लोग हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने के लिए सात वचन लेते हैं। लेकिन आजकल ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां शादी तो हुई पर बिना मन की और आगे चलकर उसका अंजाम भी बहुत बुरा देखने को मिला। हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो देखने को मिला, जहां शादी जैसे खूबसूरत पल को विवाद और शर्मिंदगी का विषय बना दिया गया। वीडियो में एक दुल्हन ने जयमाल के दौरान दूल्हे के साथ ऐसा व्यवहार किया कि लोगों को दूल्हे पर तरस आने लगा और लोग आगे चलकर उसकी सलामती की दुआ मांगने लगे।

शादी पर सामने आई दुल्हन की नाराजगी

वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन स्टेज पर चढ़ रही होती है। इतने में दूल्हा, जो बड़े प्यार और उत्साह के साथ उसका हाथ पकड़ने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन दुल्हन न केवल उसका हाथ पकड़ने से इनकार करती है, बल्कि उसके हाथ पर मारकर स्टेज पर चढ़ जाती है और एक जगह जाकर खड़ी हो जाती है। दूल्हा भी कुछ पल के लिए हतप्रभ दिखाई देता है। आगे दूल्हा मामला संभालने की कोशिश करता है और दुल्हन का मुंह मीठा कराने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ता है। लेकिन यहां भी दुल्हन उसका तिरस्कार कर देती है और प्लेट में रखी मिठाई खुद से ही उठाकर खा लेती है। जब जयमाला डालने की बारी आती है तो दूल्हा दुल्हन के गले में जयमाल डाल देता है परंतु दुल्हन दूल्हे के गले में वरमाला बिना मन के पहनाते नजर आती है। जिसके बाद दूल्हे को खुद वरमाला उठाकर पहनना पड़ता है।

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट X पर @venom1s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख लोगों ने देखा और 2400 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने दुल्हन की इस हरकत की कड़ी निंदा की, तो कुछ ने इसे स्क्रिप्टेड या मजाक का हिस्सा बताया। एक यूजर ने लिखा, "अगर शादी नहीं करनी थी, तो पहले ही मना कर देना चाहिए था। ऐसी सार्वजनिक बेइज्जती क्यों?" दूसरे ने लिखा, "ऐसी लड़की के साथ क्या जिंदगी बनेगी? लड़के को यह शादी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो क्या पता अगला नंबर इसी का हो।" तीसरे ने लिखा, "दुल्हन का यह रवैया देखकर तो दूल्हे के लिए मेरे मन में अभी के ही घबराहट हो रही है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर