1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाने को लेकर नखरे कर रही थी बहन, भाई ने दिया ऐसा मजेदार जवाब सुनते ही सदमे में चली गई, VIDEO

खाने को लेकर नखरे कर रही थी बहन, भाई ने दिया ऐसा मजेदार जवाब सुनते ही सदमे में चली गई, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों के कई वीडियो यूजर्स को काफी हंसाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे को मजेदार जवाब देते हुए दिखाया गया है।

viral video, brother sister comedy- India TV Hindi
Image Source : IG/@AVONSANDHU19 बहन को जवाब देता भाई।

Viral Video: इंटरनेट पर ट्रेंड करते हुए वीडियोज में कई वीडियो फैमिली कॉमेडी के भी होते हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा पति-पत्नी और सिब्लिंग्स के वीडियो पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है इस वीडियो में एक भाई-बहन की जोड़ी मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में बच्चे के जवाब ने उसकी बहन को हैरत में डाल दिया। कारण वजह सिर्फ भाई द्वारा तपाक से दिया गया जवाब था। दरअसल, वीडियो में बच्चे ने संस्कारी परिवार की जो खासियत बताई वो सुनकर यूजर्स भी खिलखिलाकर हंस पड़े।  

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @avonsandhu19 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में सबसे बड़ा भाई बहन से कहता है कि, 'आज तो चिज्जी (स्नैक्स) खा रहे हैं!' बहन कहती है- 'इसमें नमक ही नहीं है!' तभी छोटा भाई बताता है कि, 'वो जल गया था!' जब इस पर बहन कहती है कि, 'तो नमक तो डालना था!' तभी छोटू जवाब देता है कि, 'भाई हम संस्कारी परिवार से हैं, जले पर नमक नहीं छिड़कते।' ये सुनते ही बहन शॉक्ड हो जाती है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'ये बड़ी अच्छी बात कही आपने।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कड़वा है मगर सच है भाई।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई नमक नहीं तो मिर्ची लगा दे।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'उम्मीदों से बिल्कुल अलग जवाब देते हो भाई।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'भाई का सेंस ऑफ ह्यूमर।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-
VIDEO: भाई का नॉलेज तो कमाल का है! ब्यूटी पार्लर का ऐसा हिन्दी नाम बताया, सुनते ही सदमे में चली गई बहन 
 

Funny Video: बहन के बहानों से तंग आकर भाई ने निकाला मस्त जुगाड़, देखकर मां भी हो गईं शॉक्ड