A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये हैं रियल लाइफ के विक्रम और बाला, चलती मालगाड़ी में लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में चुराया कोयला

ये हैं रियल लाइफ के विक्रम और बाला, चलती मालगाड़ी में लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में चुराया कोयला

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ये दोनों बच्चे चलती मालगाड़ी पर चढ़कर कोयले की चोरी कर रहे हैं।

चलती ट्रेन में कोयले की चोरी करते बच्चे- India TV Hindi
Image Source : X/@BHANUNAND चलती ट्रेन में कोयले की चोरी करते बच्चे

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो झारखंड के साहेबगंज जिले के पतना इलाके का बताया जा रहा है, जहां 13 से 14 साल के नाबालिग बच्चे चलती मालगाड़ी पर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चे कोयला चोरी के लिए धामा और कुदाली जैसे सामान पीठ पर बांधकर एक बोगी से दूसरी बोगी पर कूद रहे हैं और ट्रेन से नीचे उतर रहे हैं।

चोरी का वीडियो हुआ वायरल

यह घटना ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन पर सामने आई है, जहां कोयला चोरी एक पुरानी समस्या है। जानकारी के मुताबिक, इस रूट पर वैक्यूम काट चोर सक्रिय रहते हैं, जो चलती ट्रेन से प्रतिदिन कई टन कोयला चुराकर बाजार में बेचते हैं। मोतीपहाड़ी, तेलो, फुलभंगा, सोनाजोड़ी, धोबडीहा, इमली चौक और शिवापहाड़ जैसे इलाकों में ये चोर ट्रेन पर चढ़कर कोयला नीचे फेंकते हैं, जिसे उनके सहयोगी तुरंत बोरियों में भरकर बेचने ले जाते हैं। इस गैरकानूनी गतिविधि में अब बच्चों का शामिल होना और सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल करना चिंता का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया का खतरनाक नशा

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत बच्चों को खतरनाक रास्ते पर ले जा रही है। ये बच्चे चंद लाइक्स और लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को जोखिम में डाल रहे हैं। यह वीडियो न केवल कोयला चोरी की गंभीर समस्या को उजागर करता है, बल्कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बच्चों पर इसके नकारात्मक प्रभाव को भी दर्शाता है। समाज में इस वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है और इसे बच्चों के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप