Couple Video Viral: सोशल मीडिया पर कई बार कपल्स के ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स ने कपल्स की हरकत देख उन पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, वायरल हुआ वीडियो गाजियाबाद के राजनगर में स्थित गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है। जहां पर लड़के ने पहले तो सरेआम लड़की को प्रपोज किया और फिर उसका जवाब सुनते ही सिंदूर और मंगलसूत्र पहना दिया।
'हां' सुनते ही मांग में भरा सिंदूर
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग मॉल में खड़ा है। वहां पर लड़का घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर रहा है और कुछ कहते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान सामने खड़ी उसकी गर्लफ्रेंड उसे देख रही है और गौर से उसकी बातें सुन रही है। इस दौरान आसपास लड़कों का एक ग्रुप खड़ा है। जैसे ही लड़की 'हां' करती है सभी लोग तालियां बजाकर दोनों को बधाई देते हैं। इस दौरान लड़की खुद भी घुटनों पर बैठकर लड़के से गले मिलती है और तभी लड़का उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे मंगलसूत्र पहना देता है। ये वीडियो मॉल के ऊपरी मंजिल से बनाया गया है। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर लड़के और लड़की की ऐसी हरकत देख पहले कुछ लोगों ने दोनों पर भड़ास निकाली फिर बाद में इसे नौटंकी बताया। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने वीडियो को काफी प्यारा बताया और दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
(जुबैर अख़्तर की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें -
ट्रेन के इंजन की खिड़की पर जाली क्यों लगी होती है, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा; आज जान लीजिए
ट्रेन के इंजन को जंजीरों से क्यों बांधा जाता है, आखिरकार पता चल ही गया; सुनकर यकीन नहीं होगा