A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश में Pizza लेकर आए डिलीवरी ब्वॉय को शख्स ने दिया ऐसा सरप्राइज, सोशल मीडिया पर जमकर हुई तारीफ

बारिश में Pizza लेकर आए डिलीवरी ब्वॉय को शख्स ने दिया ऐसा सरप्राइज, सोशल मीडिया पर जमकर हुई तारीफ

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में यूजर ने दावा किया है कि, उसने डिलीवरी पार्टनर को बारिश में आने के लिए सरप्राइज दिया।

Customer Surprise to Delivery Boy, Viral Post, zomato, viral news, viral post - India TV Hindi
Image Source : PEXELS डिलीवरी ब्वॉय को शख्स ने दिया सरप्राइज।

Viral Video : आजकल अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर डिलीवरी पार्टनर को कस्टमर अक्सर सरप्राइज देते नजर आते हैं। कुछ टिप देते हैं, तो कोई जन्मदिन पर केक कटवाता है, दिवाली पर मिठाई थमाता है या गिफ्ट देता है। इसका मुख्य कारण इन डिलीवरी वॉरियर्स की मेहनत, लगन और सेवा भावना है। खासकर बारिश, गर्मी, रात के समय या त्योहारों पर वे खाना या सामान समय पर पहुंचाते हैं। कस्टमर उनकी कठिन परिस्थितियों को देखकर आभार व्यक्त करते हैं। हालांकि, एक कस्टमर द्वारा फूड डिलीवरी पार्टनर के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश ने उसे काफी सराहना दिलाई है, लेकिन हंसी का पात्र भी बना दिया। दरअसल, इस पोस्ट को एक्स पर शेयर किया जिसमें बताया गया कि, कैसे उसने एक Pizza खरीदने पर एक पिज्जा मुफ्त का ऑर्डर किया और बारिश में आए डिलीवरी ब्वॉय  को अतिरिक्त पिज्जा सरप्राइज के रूप में देने का फैसला किया। हालांकि, बदले में डिलीवरी पार्टनर ने उन्हें मजेदार जवाब दिया। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कई यूजर्स ने उनकी हंसते-हंसते तारीफ की है। 

'ये कचरा आप ही खाओ'

इस पोस्ट को एक्स पर @dekhane_mukul नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें यूजर ने बताया है कि जब उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय को Pizza दिया तो ​डिलीवरी ब्वॉय ने कथित तौर पर पिज्जा लौटा दिया और जवाब दिया, 'ये कचरा आप ही खाओ, मैं तो घर का खाना खाता हूं।' मुकुल ने पोस्ट का अंत यह कहते हुए किया, 'मेरे चेहरे के हाव-भाव बदल गए थे।'यह हास्यपद बातचीत जल्द ही वायरल हो गई, और कई यूजर्स को डिलीवरी एक्जीक्यूटिव का सीधा-सादा जवाब बेहद मजेदार लगा। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद यूजर्स ने कस्टमर की जमकर तारीफ की और मौज भी ली। एक यूजर ने लिखा कि, 'इसे अच्छा तो 30 रुपये टिप डाल दो। डिलीवरी बॉय से अक्सर यही जवाब मिलता है।'
दूसरे  यूजर ने इसी तरह की एक घटना को याद करते हुए कहा, 'यह सचमुच मेरे साथ हुआ। बर्गर वाले ने गलती से मुझे एक अतिरिक्त बर्गर भेज दिया। मैंने उसे डिलीवरी ब्वॉय को देने की पेशकश की। उसने ऐसे मना कर दिया जैसे मैं उसे जहर दे रहा हूं।'
तीसरे ने लिखा कि, 'उसने तुम्हें अच्छा जवाब दिया। आपने सोचा फ्री वाले पिज्जा से पुण्य कमा लूं।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'आपके साथ उल्टा हो गया।'

पहले भी वायरल हो चुके ऐसे वीडियो 

कई वायरल वीडियो में कस्टमर डिलीवरी ब्वॉय को बर्थडे सरप्राइज या एक्स्ट्रा टिप देकर खुश करते दिखे हैं। यह ट्रेंड इंसानियत, सम्मान और छोटी-छोटी खुशियों को बढ़ावा देता है। डिलीवरी पार्टनर भी भावुक हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे पल लाखों दिल छू लेते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा किले हैं, राजस्थान बताने की गलती न करें; जान लीजिए सही जवाब  
 

लखनऊ को 'नवाबों का शहर' क्यों कहा जाता है, क्या UP की राजधानी का पुराना नाम जानते हैं आप