Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां ने शिवलिंग पर 24 घंटे लगातार जल चढ़ाने का अनोखा जुगाड़ अपनाया और इसे देखकर उनका बेटा पूरी तरह शॉक्ड हो गया। वीडियो में बेटा मां द्वारा अपनाए गए देसी जुगाड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहा है। उसके बाद जब वो कैमरा मां की ओर टर्न करता है तो उसकी मां बेहद प्यारी मुस्कान के साथ प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iisshh12 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बेटा दिखाता है कि उसकी मां ने दो गमलों की मिट्टी के सहारे लगे दो पाइपों से एक मिट्टी के लोटे को टांग रखा है जिसके अंदर जल भरा हुआ है। उसके बाद उसे शिवलिंग के ऊपर ऐसे फिक्स किया कि पानी की बूंदें धीरे-धीरे लगातार गिरती रहें। लोटे में पानी भरकर, उसकी स्पीड को एडजस्ट कर दिया कि पूरी रात और दिन बिना रुके जल चढ़ता रहे। ये जुगाड़ इतना सिंपल लेकिन इफेक्टिव था कि बेटा देखकर बोला, "ये है मेरी मां का देसी जुगाड़।"
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैल रहा है, जहां यूजर्स इसे देखकर कमेंट्स में लिख रहे हैं "मां की ट्रिक देखकर आंखें खुल गईं!", "ये है असली देवी का जुगाड़!", "बेटा शॉक्ड, हम तो और ज्यादा!", "24 घंटे जलाभिषेक का बेस्ट DIY ट्रिक", "हर घर में ऐसी मां होनी चाहिए" और "भक्ति + जुगाड़ = महादेव प्रसन्न"। कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए कहा कि शहरों में जहां समय कम होता है, ऐसे जुगाड़ से भक्ति जारी रखी जा सकती है। कुछ ने इसे घर पर ट्राई करने की प्लानिंग भी शेयर की। हालांकि कई ऐसे यूजर्स भी थे जिन्होंने तुलसी जी के साथ शिवलिंग न रखने की सलााह भी दी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है; नाम सुनकर दिमाग घूम जाएगा