A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट पर छा गया अक्षय खन्ना का एंट्री डांस, 'धुरंधरों' ने बनाए एक से एक मजेदार Memes; क्रिएटिविटी देख हंसी नहीं रुकेगी

इंटरनेट पर छा गया अक्षय खन्ना का एंट्री डांस, 'धुरंधरों' ने बनाए एक से एक मजेदार Memes; क्रिएटिविटी देख हंसी नहीं रुकेगी

Akshay Khanna Entry Song: सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के एंट्री डांस ने गदर काटा हुआ है। इस पर सोशल मीडिया के धुरंधरों ने एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स बनाए हैं। आइए देखते हैं :

dhurandhar akshaye khanna viral scene fa9la balochi song shaking social media must watch funny memes- India TV Hindi
Image Source : IG/@AKSHAYE_KHANNA_ अक्षय खन्ना के डांस पर बने मीम्स।

Akshay Khanna Entry Song: अक्षय खन्ना अपनी फिल्म 'धुरंधर' में अपने धमाकेदार एंट्री सीन के लिए खूब चर्चा में हैं, इसमें वे क्राइम लॉर्ड रहमान डकैत का किरदार निभा रहे हैं। रैप ट्रैक 'FA9LA' पर उनके डांस की एक क्लिप ने उनके फैन्स को दीवाना कर दिया है। यहां तक कि ये भी साफ दिख रहा है कि, अपने एक सीन से अक्षय खन्ना ने रणवीर​ सिंह को भी पीछे कर दिया।  मीडिया रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। अब पता चला है कि यह डांस उन्होंने खुद ही इम्प्रोवाइज़ किया था। और जानने के लिए वीडियो देखें। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना का एंट्री डांस खूब छाया हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया के 'धुरंधरों' इस पर मजेदार मीम्स भी बनाए हैं जिनको देखन के बाद सभी मौज ले रहे हैं। 

1. सिंगल जिंदगी को एन्जॉय करता हुआ मैं, क्योंकि कोई मेरी वफादारी के काबिल नहीं। 

2. मैं कार्यालय में देर से पहुंचता हूं, यह जानते हुए भी कि वे मुझे नौकरी से नहीं निकाल सकते, क्योंकि मैं तीन लोगों का काम अकेले करता हूं।

3.  मैनेजर: ऐसे ही काम करते रहोगे तो इन्क्रीमेंट मिलेगा। 

4.  धुरंधर के फर्स्ट लुक में अक्षय खन्ना। 

5. चेस्ट डे पर जिम में प्रवेश करते हुए मैं। 

6. वो: तुम इतने चुप क्यों हो? मैं अपने दिमाग में. 

गौरतलब है कि, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने रहमान बलूच (रहमान डकैत के नाम से मशहूर) का किरदार निभाया है। धुरंधर में अक्षय खन्ना की एंट्री वायरल बहरीनी ट्रैक FA9LA से होती है, जिसे रैपर हुसाम असीम (फ्लिपरची) ने गाया है। खलीजी शैली का यह रैप गीत रहमान डकैत के पहले दृश्य के दौरान बजता है और अक्षय खन्ना का यह सरल डांस स्टाइल फिल्म के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी  सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
होटल-रेस्तरां में वेटर एक हाथ से ही खाना क्यों परोसते हैं, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब; दिलचस्प है वजह 
 

फ्रांसीसी महिला ने अपने ही देश से नफरत करने के लिए भारतीयों की लगाई क्लास, कहा- 'नकारात्मकता बंद करो'