Viral Video: भारत में आने के बाद कई विदेशी पर्यटक और व्लॉगर्स को आपने भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ते देखा होगा। अपने वीडियो में कुछ व्लॉगर्स भारत की खूबसूरत जगहों को दिखाकर उन विदेशियों की आलोचना करते हैं जो भारत आकर गंदी जगहों को स्पॉट कर एक नकारात्मक छवि बनाते हैं। इस तरह के वीडियो को भारत के लोग देखकर काफी पसंद करते हैं और देश की तारीफ करने वाले विदेशी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें फ्रांसीसी महिला ने भारतीयों से अपने देश के बारे में नकारात्मकता न फैलाने की अपील की है। लगभग दो साल से भारत में रह रही महिला ने एक्स पर एक पोस्ट में अपना दृष्टिकोण साझा किया है।
एक्स पर पोस्ट को @juliachaigneau नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में जूलिया चैगनो ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर भारत में अपने जीवन के सकारात्मक अनुभवों को जानबूझकर उजागर करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि उन्हें इन समस्याओं का अंदाज़ा नहीं है, बल्कि इसलिए है क्योंकि ऑनलाइन दुनिया पहले से ही आलोचनाओं से भरी पड़ी है। उन्होंने लिखा, 'इस चैनल पर पोस्ट करने के बाद से, मैं भारत में अपने अनुभवों की सकारात्मक बातों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। इसलिए नहीं कि वहां कोई नकारात्मक बातें नहीं हैं, मैं अन्जान नहीं हूं बल्कि इसलिए कि ऑनलाइन और आम तौर पर इस देश के बारे में पहले से ही बहुत नफरत है।' चाइग्नो ने खुलासा किया कि हालाँकि उनके पोस्ट की सराहना होती है, लेकिन उन्हें अक्सर भारत के प्रति काफ़ी शत्रुता देखने को मिलती है ज़्यादातर भारतीयों की ओर से। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग पराजयवादी रवैया अपनाते हैं।
वह कहती हैं कि बुनियादी ढांचे, नागरिक भावना और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कमियों को देखते हुए वह इस भावना को समझती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं समझती हूं कि बुनियादी ढांचे, नागरिक भावना और शिक्षा पर बहुत काम करने की ज़रूरत है, खासकर 30% करों को देखते हुए, लेकिन देश से नफरत करने से कोई फायदा नहीं होगा।' फ्रांस में अपने पालन-पोषण के अनुभवों को याद करते हुए, चैग्नो ने बताया कि जहां फ्रांसीसी नागरिक अक्सर विरोध प्रदर्शन करते हैं और जवाबदेही की मांग करते हैं वहीं वे विदेशों में अपनी संस्कृति की पूरी तरह रक्षा करते हैं। उन्होंने भारतीयों को भी इसी तरह का गौरवबोध अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत को अपना घर चुनने का कारण बताते हुए, चैग्नो ने कहा कि इस देश में अनगिनत उल्लेखनीय गुण हैं जो मान्यता के पात्र हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वास्तविक प्रगति के लिए नकारात्मकता की बजाय एकता और रचनात्मक प्रयास की आवश्यकता होती है।
इस पोस्ट को एक यूजर ने 'अच्छी तरह से व्यक्त' बताते हुए इसकी प्रशंसा की, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे भारत बहुत पसंद है, लेकिन जब भी मैं विदेश जाता हूँ, तो मैं वहां की सफाई, बुनियादी ढांचे और नागरिक भावना देखकर दंग रह जाता हूं। यहां हम बहुत कुछ सीख और लागू कर सकते हैं। खामियों की आलोचना करना ठीक है, लेकिन देश से नफरत करना ठीक नहीं।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'सकारात्मक चीजें पोस्ट करते रहिए—दुनिया को इसकी और जरूरत है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
होटल-रेस्तरां में वेटर एक हाथ से ही खाना क्यों परोसते हैं, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब; दिलचस्प है वजह
ट्रेन का पहिया कितने किलो का होता है, जवाब सुनकर पहलवानों की भी हवा टाइट हो जाएगी; आप भी जान लें
संपादक की पसंद