1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'दीदी के इस आविष्कार के लिए एक नोबल तो बनता है', घर की सफाई कर रही महिला का जुगाड़ देख हैरान रह गए लोग

'दीदी के इस आविष्कार के लिए एक नोबल तो बनता है', घर की सफाई कर रही महिला का जुगाड़ देख हैरान रह गए लोग

जुगाड़ से जुड़े वीडियो अक्सर हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। जिसे देखने के बाद हमारे रोज के काम-काज बड़ी आसान हो जाते हैं। इन वीडियो को डेली लाइफ हैक्स भा कहा जाता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

झाड़ू के साथ जुगाड़ भिड़ाते दीदी का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA झाड़ू के साथ जुगाड़ भिड़ाते दीदी का वीडियो हुआ वायरल

जुगाड़ करने के मामले में भारतीयों का कोई तोड़ नहीं। हर एक चीज को जुगाड़ लगाना यहां के लोगों की फितरत है। इसी फितरत से हमारे देश भारत में हर एक काम को किया जाता है। अब आप इस महिला को ही देख लीजिए, जो घर की सफाई तो कर रही हैं लेकिन इस साफ-सफाई में भी उसने ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोग उसके इस कारनामे से हैरान रह गए। साफ-सफाई वाले काम में महिला का यह जुगाड़ देख लोग उसकी तेज बुद्धि की तारीफ भी करने लगे और उसके इस आविष्कार के लिए एक नोबल पुरस्कार की मांग भी कर दी।

घर की साफ-सफाई के लिए महिला ने लगाया गजब का जुगाड़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने एक हाथ में झाड़ू लिए हुए है और दूसरे हाथ में एक पाइप, जिससे पानी बहते नजर आ रहा है। महिला नीचे फर्श पर पाइप से पानी डाल रही है और एक हाथ से फर्श पर झाड़ू लगा रही है। जब महिला इस तरीके से झाड़ू लगाते थक जाती है तो वह अपने होनहार दिमाग का इस्तेमाल कर झाड़ू लगाने के एक नए तरीके का ईजाद करती है। जिसमें महिला झाड़ू और पाइप का एक अनोखा मेल कर उसे नए तरह का झाड़ू बना देती है। जिसमें से पानी अपने-आप निकलते रहता है। दरअसल, इस जुगाड़ के तहत महिला झाड़ू के पिछले हिस्से में पाइप को घुसेड़ देती है, जिससे पानी डालकर झाड़ू लगाने का झमेला ही खत्म हो जाता है और महिला एक बार में ही दोनों काम साथ-साथ कर लेती है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस जुगाड़ वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @govindkajaldhiman_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है और महिला के इस अनोखे जुगाड़ की तारीफ भी की है। महिला के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे idea बहुत मस्त है मैं भी ऐसा ही कुछ करूंगी। दूसरे ने लिखा- ये अविष्कार सिर्फ हमारे देश मे ही हो सकता है।  तीसरे ने लिखा- पहली बार किसी औरत को अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करते हुए देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

भाई तो यमराज का लड़का निकला! मधुमक्खियों के छत्ते में डाल दिया अपना हाथ, तितलियों की तरह उन्हें प्यार से उड़ाया

मिल गए Pokiee Uncle! बेगम की सैंडल पहने बैठकी में चले आए चचा जान, Video देख लोगों ने खूब उड़ाया मजाक