इस सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होते रहता है। जिनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए काफी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक अंकल को महिलाओं वाला सैंडल पहने देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहे अंकल ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है।
सैंडल पहने बैठे अंकल का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चचा जान अपनी बेगम का सैंडल पहने एक बैठकी में पहुंचे हुए हैं। जिसके बाद किसी शख्स ने उन चचा जान का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अधेड़ उम्र के अंकल किसी महिला की चमकीली सैंडल पहने एक बैठकी में पहुंचे हुए हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग उनका खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि शायद चचा जान अपनी बेगम का सैंडल पहने चले आए हैं। वहीं, कई अन्य लोगों ने यह भी कहा कि चचा को इतनी भी क्या जल्दी थी जो उन्हें इस बात की ध्यान ही नहीं रहा कि उन्होंने अपनी बेगम का ही सैंडल पहन लिया है।
वीडियो पर लोगों ने जमकर लगाए ठहाके
चचा जान को बैठकी में इस तरह अपनी बेगम का सैंडल पहने देख वहां मौजूद लोग पहले तो हैरान हुए लेकिन बाद में वे उन पर ठहाके लगाते नजर आएं। इधर, चचा जान की बेफिक्री और बेगम के सैंडल में उनका फुल कॉन्फिडेंस देख हर कोई हंस-हंसते लोटपोट हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @supermemecompany नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर चचा जान का मजाक भी उड़ाया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- चचा ने तो सैंडल पहनकर फैशन का नया ट्रेंड ही सेट कर दिया। दूसरे ने मजाक में कहा- चचा जान, किम कार्दशियन के भाई हकीम कार्दशियन हैं। तीसरे ने लिखा- अगली बार बेगम का सूट भी ट्राई कर लेना।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
जान जाए तो जाए पर शराब ना जाए, ठेके में दारू की बोतल पर लिपटे सांप को पकड़ते दिखा शख्स