सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें हैरानी से फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़का बिना किसी डर के मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ डालकर उन्हें तितलियों की तरह प्यार से हवा में उड़ा रहा है। इस हैरतअंगेज कारनामे को देख लोग चौंक गए और कमेंट कर लड़के को यमराज का लड़का बताने लगे।
Related Stories
मधुमक्खियों के छत्ते में लड़के ने डाला अपना हाथ
यह वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasmicbhaii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में लटके पंखे पर मधुमक्खियों का एक विशाल छत्ता बना हुआ है। उस छत्ते में इतनी मधुमक्खियां लटकी हुईं हैं कि पंखा एक तरफ झुक गया है। युवक बिना किसी सुरक्षात्मक उपकरण के मधुमक्खियों के छत्ते के पास पहुंचता है। आप देख सकते हैं कि वह न तो मास्क पहने हुए है और न दस्ताने, और न ही कोई खास सूट-बूट। फिर भी, वह बड़े आराम से उन मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ डालता है और उन्हें अपने हाथों में भरकर उन्हें धीरे-धीरे हवा में छोड़ता है। मधुमक्खियों को वह ऐसे हवा में उड़ा रहा है मानो वे तितलियां हों।
लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
मधुमक्खियों को ऐसे हाथ से हवा में उड़ाते देख लोग लड़के को "मधुमक्खियों का देवता" कह रहे हैं। कई लोग लड़के को एक पेशेवर मधुमक्खी पालक बता रहे हैं। ऐसे ही तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और लड़के के इस हिम्मत को देखते हुए उसकी तारीफ करने लगे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह लड़का तो सुपरमैन है। दूसरे ने लिखा- भाई तो यमराज का बेटा लग रहा है। तीसरे ने लिखा- इंडिया के लोग दिन प्रति दिन और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। चौथे ने लिखा- ये तो सच में मौत से खेल रहा है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसकी सत्यता पर सवाल भी उठाएं। जहां कई लोगों ने यह दावा किया कि यह वीडियो AI-जनरेटेड भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
जान जाए तो जाए पर शराब ना जाए, ठेके में दारू की बोतल पर लिपटे सांप को पकड़ते दिखा शख्स