1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत की ₹40 हजार सैलरी स्विट्जरलैंड के ₹7 लाख के बराबर? इस कपल का Video देख सचमुच हैरानी होगी

भारत की ₹40 हजार सैलरी स्विट्जरलैंड के ₹7 लाख के बराबर? इस कपल का Video देख सचमुच हैरानी होगी

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में कपल ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि क्या वास्तव में भारत की ₹40 हजार सैलरी स्विट्जरलैंड के ₹7 लाख के बराबर है ?

Indian Salary vs Switzerland Salary, Currency Comparison,couple shares video, salary in swtizerland - India TV Hindi
Image Source : IG/@CLOGSANDCURRIES कपल का वीडियो वायरल।

कई बार सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि यूजर्स दूसरे देशों में भारतीयों को मिलने वाली भारत से ज्यादार सैलरी पर चर्चा करते हैं। कुछ लोग इसका प्रमुख कारण विकसित अर्थव्यवस्थाओं की उच्च उत्पादकता, उन्नत तकनीक और मजबूत मुद्रा को मानते हैं। अमेरिका, कनाडा, जर्मनी व ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में न्यूनतम वेतन ऊंचा है, जबकि जीवनयापन की लागत के साथ सैलरी भी समायोजित होती है। वहीं, भारत में श्रम आपूर्ति अधिक होने से वेतन दबाव रहता है, वहीं विदेशों में कुशल श्रमिकों की कमी और सख्त श्रम कानून वेतन बढ़ाते हैं। ऐसी ही कुछ बातों को एक कपल ने आसानी से समझाया है और भारत में मिलने वाली मामूली ₹40,000 मासिक सैलरी और स्विट्जरलैंड में मिलने वाली भारी भरकम ₹7,00,000 सैलरी से जीवनशैली और बचत की संभावनाओं की तुलना की।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @clogsandcurries नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर कपल ने लिखा कि, '7 लाख रुपये की सैलरी तो बहुत अच्छी लगती है… लेकिन किराया देखकर बात बिगड़ जाती है।' फिर उन्होंने पूछा- 'आप किसका साथ दे रहे हैं? भारत या स्विट्जरलैंड?' एक वीडियो में , शैंटल भारत में वेतन का ब्यौरा देती हैं, वहीं गुरु स्विट्जरलैंड के लिए भी ऐसा ही करते हैं। दंपति बताते हैं कि भारत में आवास का किराया लगभग ₹20,000 है, जो स्विट्जरलैंड में लगभग ₹200,000 के बराबर होता है। जैसे-जैसे तुलना आगे बढ़ती है, वे दोनों देशों में किराने का सामान, स्वास्थ्य बीमा, सार्वजनिक परिवहन की लागत के बारे में बात करते हैं, जिसमें भारत में बच्चों की देखभाल के लिए ₹5,000 और स्विट्जरलैंड में ₹1,50,000 शामिल हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया।' 
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सड़क की स्थिति, एयर क्वालिटी, भ्रष्टाचार, सिविक सेंस, कानून व्यवस्था, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के बारे में क्या?' जवाब में कपल ने कहा, 'अच्छा सवाल है। हम यहां सिर्फ वित्तीय स्थिति की तुलना कर रहे थे, लेकिन हम भविष्य में भी ऐसा कर सकते हैं।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
'सैलरी में 60-70% हाइक के लिए जॉब मत बदलो,' टेक प्रोफेशनल की ये सलाह क्यों हुई वायरल, Video देखकर समझें

क्या 1 साल में सैलरी तीन गुना हो सकती है? टेक​ प्रोफेशनल ने रेडिट पर शेयर किया एक्सपीरिएंस, पोस्ट हुई वायरल