Bandar Ka Video: आपने सड़कों पर चलते समय बंदरों को उछल-कूद मचाकर खाते-पीते तो देखा ही होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि केला, सेब, अंगूर से लेकर फ्रूट जूस का आनंद उठाने वाले बंदर अंडे खाते हैं ? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी का सच बताएंगे जो कि एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है। इस वीडियो में टूरिस्ट्स ने एक बंदर को अंडा दिया जिसे तोड़कर बंदर ने अंदर की महक सूंघी जो कि उसे पसंद नहीं आई। इसके बाद बंदर ने जो रिएक्शन दिया वो बिल्कुल उल्टी आने के जैसा था।
एक्स पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को एक्स पर वीडियो को @ArzooAl34714966 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसको कैप्शन दिया गया है— 'बंदर समझा था नाश्ता मिलेगा किस्मत ने मजाक कर दिया। खुशी से घिन तक का सफ़र बस एक पल का था। जिंदगी कभी-कभी ऐसे ही अंडे दे देती है।' इस वीडियो में टूरिस्ट्स का एक ग्रुप चिड़ियाघर जैसे किसी स्थान पर दिखाई दे रहा है। जहां पर उन्हें एक बंदर दिख जाता है। बंदर को देख लोग उनको नकली अंडा पकड़ा देते हैं जिस पर छिलका असली होता है। इस अंडे के अंदर काले रंग का कुछ दिखाई देता है जिसे सूंघने के बाद बंदर का मूड खराब हो जाता है और वो उल्टी जैसी प्रतिक्रिया देता है। ये देखकर उन टूरिस्ट्स का ग्रुप ठहाके मारकर हंसने लगता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'कुछ ज्यादा ही मूड खराब कर दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह तो गलत बात है बेचारा बंदर सोचा उसे अच्छा अंडा खिलाएगा लेकिन उसके साथ तो धोखा हो गया है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'जिंदगी में कभी कभी नाश्ता भी ऐसे होता है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भाई इतना छोटा सा अंडा ऐसा निकलेगा पहली बार पता चला है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, '।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'यह तो कमाल है बंदर ने सोचा नाश्ता मिलेगा और क़िस्मत ने मज़ाक कर दिया , सच में ज़िंदगी में ऐसे unexpected moments आते रहते हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'अच्छा हुआ बंदर ने खामोशी इख्तियार कर ली नहीं तो लेने के देने पड़ जाते।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Video: पत्नी के जाल में फंस गए पतिदेव, जिस लड़की को बताया बहन वो निकली पत्नी की फेक प्रोफाइल, रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी
Optical Illusion: राष्ट्रगीत की भीड़ में 'राष्ट्रगान' कहां लिखा है, 5 सेकेंड में ढूंढ़ने वाला कहलाएगा सच्चा देशभक्त