1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: राष्ट्रगीत की भीड़ में 'राष्ट्रगान' कहां लिखा है, 5 सेकेंड में ढूंढ़ने वाला कहलाएगा सच्चा देशभक्त

Optical Illusion: राष्ट्रगीत की भीड़ में 'राष्ट्रगान' कहां लिखा है, 5 सेकेंड में ढूंढ़ने वाला कहलाएगा सच्चा देशभक्त

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 07, 2025 06:52 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 06:52 pm IST

Vande Mataram Song Row | Optical Illusion : सोशल मीडिया पर आपने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बारे में आज अनोखे फैक्ट्स पढ़े होंगे। मगर इस पर आधारित एक ऑप्टिकल इल्यूजन भी काफी ट्रेंड कर रहा है। दम है तो इसे सॉल्व करके दिखाएं।

optical illusion, optical illusion trending image, viral optical illusion, optical illusion news, br- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन। Image Source : INDIA TV

Vande Mataram Song Row | Optical Illusion : आज भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे हो गए हैं। बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के पावन अवसर पर रचित इस गीत को आजादी की लड़ाई का प्रेरणा स्त्रोत माना जाता है और 1950 में इसे आधिकारिक रूप से राष्ट्रगीत का दर्जा दिया गया। इसी मौके पर सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन भी ट्रेंड कर रहा है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको चारों ओर केवल और केवल राष्ट्रगीत लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा। हालांकि, राष्ट्रगीत की भीड़ में आपको राष्ट्रगान शब्द की खोज करनी है और सबसे चैलेंजिंग चीज ये है अगर आपने 5 सेकेंड में राष्ट्रगान खोज लिया तो आप सच्चे देशभक्त कहलाएंगे। 

optical illusion, optical illusion trending image, viral optical illusion, optical illusion news, br
Image Source : INDIA TV ऑप्टिकल इल्यूजन।

राष्ट्रगीत का ऐतिहासिक महत्व

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् 1896 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया था। 1907 में रायपुर के टाउन हॉल में पहली बार इसका उद्घोष हुआ, जो स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण मोड़ बना। संक्षेप में, आज का दिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष का ऐतिहासिक दिन है, जो पूरे देश में नई ऊर्जा और गौरव का संचार कर रहा है।

5 सेकेंड में ढूंढ़ना है राष्ट्रगान 

ऊपर दी गई फोटो में आपने देखा होगा कि तिरंगा बैकग्राउंड पर चारों कोनों में राष्ट्रगीत लिखा हुआ है। फोटो की हर तरफ आपको ये शब्द स्पष्ट लिखा हुआ दिखाई देगा मगर आपको इस फोटो को देखते हुए इसमें राष्ट्रगान शब्द की खोज करके दिखानी है। क्या आप 5 सेकेंड में राष्ट्रगीत की भीड़ में राष्ट्रगान खोज पाएंगे। अगर आपमें दम है तो आप जल्द से जल्द राष्ट्रगीत की भीड़ में राष्ट्रगान खोजकर दिखाइए। 

क्या अब तक नहीं मिला 

यदि आप  ऊपर दी गई फोटो में राष्ट्रगान अब तक नहीं खोज पाए हैं तो अब हम आपकी इस समस्या को हल कर देते हैं। दरअसल आप नीचे दी गई फोटो में राष्ट्रगान शब्द को देख सकते हैं और इसी के साथ आप अपने जवाब की जांच भी कर सकते हैं। 

optical illusion, optical illusion trending image, viral optical illusion, optical illusion news, br
Image Source : INDIA TV ये रहा जवाब।

पीले रंग से फोटो में लिखा है राष्ट्रगान।  

ये भी पढ़ें-  
Optical Illusion: दिमाग के धागे खुल जाएंगे फिर भी नहीं मिलेगा 15 के बीच में 51, दम है तो खोजकर दिखाएं 
 

Optical Illusion: मन्नत की भीड़ में कहां छिपी है 'जन्नत', किंग खान के असली फैन ही ढूंढ़ पाएंगे 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।