1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पत्नी के जाल में फंस गए पतिदेव, जिस लड़की को बताया बहन वो निकली पत्नी की फेक प्रोफाइल, रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी

Video: पत्नी के जाल में फंस गए पतिदेव, जिस लड़की को बताया बहन वो निकली पत्नी की फेक प्रोफाइल, रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 07, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 04:32 pm IST

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया पर आपने पति और पत्नी को एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए तो देखा ही होगा। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है।

husband wife prank, husband wife prank video, husband wife funny prank video viral, wife pranked on - India TV Hindi
पति पत्नी की बातचीत। Image Source : X/@URESHIAN

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी की नोकझोंक से जुड़े वीडियो तो सामने आते ही रहते हैं मगर कुछ वीडियोज प्रैंक के भी होते हैं। ऐसे वीडियो देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं और वो वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प​त्नी को पति को जाल में फंसाते करते हुए देखा गया। वीडियो में पत्नी ने अपने पति को एक प्रोफाइल दिखाई जो कि एक लड़की की थी जैसे ही पति ने उस अंजाल लड़की का परिचय दिया तो पत्नी चौंक गई और उसने चौंकाने वाला सच बताया। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

ये वीडियो एक्स पर @ureshian नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है— 'कॉन्फिडेंस लेवल देख रहे हो हमाए सर का।' इस वी​डियो में सबसे पहले पत्नी पति को एक लड़की का सोशल मीडिया अकाउंट दिखाकर पूछती है कि इस लड़की को जानते हो ? पति कहता है— 'हां, मैंने बताया तो था ये बुआ की लड़की है मेरी। हम पेड़ पर चढ़कर आम तोड़कर खाया करते थे। तुमको बताया नहीं था एक बार।' पत्नी पूछती है 'देखने में कैसी है ?' इस पर पतिदेव ओवरकॉन्फिडेंट होकर कहते हैं, 'देखने में कैसा होता है घर का आदमी। ठीक है। शक कर रही हो क्या ? हर दो दिन में एक लड़की की आईडी लेकर आ जाती हो।' तब पत्नी बताती है कि, 'ये मेरी फेक आईडी है।' ये सुनते ही पतिदेव शॉक्ड हो जाते हैं और उनके चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं। 

 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर अब तक तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'कॉन्फिडेंस की तो बात ही अलग है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'जब कॉन्फिडेंस लेवल ऑन हो, तो सर की स्टाइल ही सबको हिला देती है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कॉन्फिडेंस ऐसा हो के सामने वाला खुद सोच में पड़ जाए यह क्या हुआ, कहीं मैं ही तो गलत नहीं हूं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'कॉन्फिडेंस लेवल तो छत तक पहुंच गया हमारे सर का, बाकी सब बस देख रहे हैं!' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'लगता है आज सर का आत्मविश्वास टॉप लेवल पर है।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Patna Airport पर खड़े हेलीकॉप्टर्स का Video हो रहा वायरल, देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस
 

आंटी के पास तो इंजीनियरों वाला दिमाग है, ईंट-मिट्टी से बना डाला 5 बर्नर का शानदार चूल्हा, करोड़ों लोगों ने देखा Video 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।