Amazing Facts : भारत एक कृषिप्रधान देश है जहां अन्नदाता को भगवान का दर्जा दिया जाता है। भारत कृषि में इतना सम्पन्न है कि यहां से कई तरह के अनाज और खाद्य पदार्थों का दुनियाभर में निर्यात किया जाता है। मसलन, प्रचलित दावों में अगर केवल चावल की ही बात करें तो भारत लगभग दो सैकड़ा देशों को चावल भेजकर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इन देशों में अरब, ईरान, यूएई, कुवैत, ओमान, साउथ अफ्रीका, चीन और बांग्लादेश जैसे कई देशों के नाम शामिल है। इतनी बात में आपको ये तो समझ आ गया होगा कि 'चावल का स्वर्ग' अगर कोई देश है तो वो भारत है। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि, भारत में कई तरह के चावल का उत्पादन होता है जिनके नाम वैरायटी के आधार पर रखे जाते हैं। इन्हीं में से एक वैरायटी 'शरबती चावल' की भी है, जिसका नाम सुनकर प्राय: लोग भ्रम में पड़ जाते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है कि, शरबती चावल में शरबत होता है या नहीं ? तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब दे देते हैं।
भारत में चावल की वैरायटी
ऐसा दावा किया जाता है कि, भारत में चावल की तकरीबन 6 हजार से अधिक किस्में पाई जाती हैं। इनमें बासमती, सोना, मसूरी, चमेली, मोगरा, मिनी मोगरा, इंद्रायणी, कोलम, शरबती, बांस, गोबिंदोभोग, मप्पिल्लई इत्यादि तरह की किस्मों के चावल के नाम शामिल हैं। बता दें कि, चावल की हर वैरायटी अलग-अलग प्रांतों में फेमस है और वहीं पर इनका उत्पादन किया जाता है।
शरबती चावल कहां मिलता है
indiafeast की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शरबती चावल का उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है। यहां की उपजाऊ मिट्टी में इस चावल को उगाया जाता है। शरबती चावल खरीदने और खाने का ट्रेंड इन दिनों काफी तेजी से बढ़ा है।
क्या होता है शरबती चावल
यदि आप भी शरबती चावल का नाम सुनकर कन्फ्यूज होते हैं तो आपको इसके बारे में भी बता देते हैं। दरअसल, शरबती शब्द फारसी के 'शरबत' से लिया गया है इसका आशय 'मीठे पेय' से है। यह चावल लंबे, पतले दानों के लिए काफी जाना जाता है जो मोती जैसे सफेद या हल्के पीले रंग के होते हैं। पकने के बाद शरबती चावल चिपचिपाता नहीं है। स्वाद में हल्का मीठा और सुगंधित होने के कारण ये बिरयानी, खीर, पुलाव जैसी डिशेज के लिए उपयुक्त माना जाता है।
Image Source : Freepik चावल की तस्वीर।
शरबती चावल में शरबत होता है या नहीं
गौरतलब है कि, कई तरह के ब्रांड्स भी 'शरबती चावल' की बिक्री करते हैं। मगर, नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: इसमें शरबत या उसके जैसे कोई गुण होते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, शरबती चावल का टेस्ट हल्का मीठा होता है और स्वभाव में ये काफी सुगंधित होता है। यही वजह है कि दुकानदार ज्यादा बिक्री के लिए इसकी तुलना शरबत के गुणों से करते थे। समय के साथ आम बोलचाल की भाषा में चावल की ये किस्म 'शरबती चावल' के नाम से प्रतिपादित की गई और ये नाम चलन में आ गया। इसलिए अब जब आप शरबती चावल खरीदें तो बिना कन्फ्यूजन के इसे खरीदें क्योंकि ये स्वाद में हल्का मीठा और सुगंधित होता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है; नाम सुनकर दिमाग घूम जाएगा