A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छेड़खानी कर रहा था युवक, डांसर ने विरोध किया तो कर दी पिटाई, Video हुआ वायरल

छेड़खानी कर रहा था युवक, डांसर ने विरोध किया तो कर दी पिटाई, Video हुआ वायरल

बलिया के सहतवार थान क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान डांस कर रही नर्तकी को युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डांसर को थप्पड़ मारता हुआ युवक।- India TV Hindi
Image Source : TWITTER डांसर को थप्पड़ मारता हुआ युवक।

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान गांव के एक युवक ने डांस कर रही महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। डांसर ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसे खींचकर एक तमाचा मार दिया। इसके जवाब में डांसर ने भी उसे चांटा मार दिया। इस पूरे घटना का वीडियो कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और इस सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार्यक्रम में डीजे पर एक युवती डांस कर रही है। उसके साथ एक युवक भी नाच रहा है। थोड़ी देर बाद युवक डांसर के साथ छेड़खानी करने लगता है जिसका वह विरोध करती है। विरोध करने पर युवक को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह डांसर को खींच कर एक तमाचा मार देता है जिसके जवाब में डांसर भी उसे थप्पड़ मारती है। युवक के थप्पड़ मारने के बाद माहौल गरमा जाता है। वहां पर मौजूद लोग तुरंत बीचबचाव करने के लिए आ जाते हैं। लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया।

ये भी पढ़ें:

UP Police आपकी सेवा में सदैव तत्पर, पेशी पर आए अपराधी ने की शराब की डिमांड, दरियादिल सिपाही ने कर दी इच्छा पूरी

चलती बस में ड्राइवर हुआ बेहोश, बच्चे ने अपने सूझबूझ से बचाई 66 लोगों की जान