1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिकनिक मनाने गए लोगों को देख भड़का हाथी, पीछा कर मारने दौड़ा, देखें Video

पिकनिक मनाने गए लोगों को देख भड़का हाथी, पीछा कर मारने दौड़ा, देखें Video

पिकनिक या घूमने का आनंद लेते वक्त हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम वन्यजीवों के आवास क्षेत्र में दखल तो नहीं दे रहे। ऐसी ही छोटी-छोटी सावधानियां न केवल हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं बल्कि ये प्रकृति और वन्यजीवों के साथ सामंजस्य बनाए रखने में भी हमारी मदद कर सकती हैं।

लोगों के पीछे पड़ा हाथी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लोगों के पीछे पड़ा हाथी

सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाली घटना सामने आई, जिसमें जंगल के पास पिकनिक मनाने गए लोगों के एक समूह पर एक हाथी ने अटैक कर दिया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गुस्साए हुए हाथी ने लोगों को मारने के लिए दौड़ा लिया है। लोग डर के मारे अपनी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं।

लोगों के पीछे पड़ा हाथी

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक जंगल के पास पिकनिक स्पॉट पर हुई, जहां परिवार और दोस्तों का एक समूह छुट्टी का आनंद लेने पहुंचा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लोग जोर-शोर से हंस रहे थे, संगीत बजा रहे थे और खाने-पीने की चीजें फैला रहे थे। संभवतः इस शोर और गंध ने पास में मौजूद एक हाथी को उकसाया। अचानक, जंगल से एक विशालकाय हाथी गुस्से में दौड़ता हुआ बाहर आया और लोगों की ओर बढ़ने लगा। लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग अपनी गाड़ियों की ओर भागे, जबकि कुछ पेड़ों के पीछे छिप गए। हाथी ने कुछ देर तक पीछा किया, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

IFS अधिकारी ने शेयर किया ये वीडियो

यह घटना के वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कासवान ने अपने X अकाउंट से शेयर किया है। अधिकारी ने वीडियो को शेयर करते हुए एक सवाल उठाया और लिखा, "बताइए गलती किसकी है? जहां हाथी रोज आते-जाते हैं, वहां पिकनिक क्यों? इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सिर्फ खूबसूरत जगह की तलाश में खुद की और जानवरों की जान को खतरे में ना डालें। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये हाथियों का इलाका है, इंसान क्यों घुस रहे हैं?" दूसरे ने कहा, "बेचारे ने तो बस अपने इलाके से लोगों को भगाया, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल