1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. श्राद्ध पर कुत्ता नहीं मिला तो बॉस को खिला दी पूड़ी-सब्जी, उसके बाद जो हुआ वो देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप, VIDEO

श्राद्ध पर कुत्ता नहीं मिला तो बॉस को खिला दी पूड़ी-सब्जी, उसके बाद जो हुआ वो देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बॉस और कर्मचारी की कॉमेडी तो देखी ही होगी। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स पेट पकड़कर हंस रहे हैं।

employee boss comedy video, employee boss comedy, employee boss funny video- India TV Hindi
Image Source : IG/@BIBA_GABRU बॉस के पास खाना लेकर पहुंचा शख्स।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई कॉर्पोरेट मीम्स देखे होंगे जिनमें एम्प्लॉय और बॉस के बीच की मस्ती देखने को मिलती है। ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे और पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखने के बाद यूजर्स पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं। इस वीडियो में कर्मचारी को बॉस की फिरकी लेते हुए दिखाया गया है। दरअसल, इसमें श्राद्ध पर कुत्ता नहीं मिला तो शख्स ने बॉस को ही पूड़ी—सब्जी और खीर दे दी। इसके बाद बॉस ने गुस्से में लाल होकर मजेदार रिएक्शन दिया। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @biba_gabru नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में शख्स अपने बॉस के घर जाता है और उनको लंच बॉक्स देते हुए कहता है कि, 'सर! वो पूड़ी-सब्जी और खीर लाया था आपके लिए। वो घर में श्राद्ध था ना तो गाय और कौआ तो मिल गए मगर, कुत्ता नहीं मिला।' इसके बाद वो तुरन्त भागने की कोशिश करता है तभी बॉस अपनी चप्पल उतारकर उसकी ओर पूरी फोर्स के साथ फेंकता है। 

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 92 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'मौत को छूकर टक से वापस आ गया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'श्री डोगेश्वर के भोग लगाना भी जरूरी है। ये बोलना था आपको जब तक समझ आता तब तक खुशी-खुशी खा चुका होता।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'घर के रिश्तेदारों के पते पर भेज रहा हूं भाई...कृपया पहुंचा दें।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ये चप्पल फेंकी खाना रख लिया अब खाएंगे चटकारे ले कर।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'इस्तीफा देने का तरीका थोड़ा कैजुअल था।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'कुत्ते की जगह कुत्ता साहब कह देते हैं तो अच्छा रहता है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -
Viral Video: Noida Metro में लड़के को मेकअप करते देख शर्म से पानी-पानी हुए यात्री, Viral Video में देखें रिएक्शन

Viral Video: भंडारा, बर्थडे पार्टी, तेरहवीं...भाई ने गिनाए भोजन के ऐसे-ऐसे सोर्स, सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे