1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बच्चे के कान ढकने के लिए पापा ने लगाया गजब दिमाग! डायपर से बना डाली कैप; देखते ही मां ने दिया ऐसा रिएक्शन

Video: बच्चे के कान ढकने के लिए पापा ने लगाया गजब दिमाग! डायपर से बना डाली कैप; देखते ही मां ने दिया ऐसा रिएक्शन

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता ने बच्चे के लिए अनोखी कैप बनाई और उसके कान ढक दिए।

father covered baby head from Diapers cap, desi jugaad video, viral news, diaper, father child, juga- India TV Hindi
Image Source : IG/@HARMEETSALUJA02 पिता ने बच्चे के लिए बनाई कैप।

Viral Video : एक मां अपने बच्चे के पहनावे को देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सकी। और इसका सारा श्रेय उसके पिता को जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, पिता एक हाथ में स्टील का डिब्बा और दूसरे हाथ में अपने बच्चे को लिए सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन तभी महिला की नज़र अपने बच्चे की अजब-गजब टोपी पर पड़ी। वीडियो शुरू होते ही, महिला पूरी तरह से सदमे और अविश्वास में चीख पड़ी, "ये क्या किया है?" सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी मौज ले रहे हैं।  

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @harmeetsaluja02 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मां जब बच्चे की कैप देख लेती है तब वह कैमरा अपने बेटे की ओर घुमाकर दिखाती है कि, बच्चे के सिर पर टोपी की जगह डायपर लगा हुआ था। हालांकि पिता ने कहा कि 'अरे टोपी नहीं मिल रही थी। मैंने सोचा कान ही तो ढकने है तो यही पहनाकर ले जाता हूं।'महिला ने अपने पति को डांटने का नाटक किया, लेकिन बच्चा इस स्थिति से बिल्कुल बेफिक्र लग रहा था। पति की बात मानकर महिला ने अपने बेटे के सिर से डायपर हटाते हुए कहा, 'उतार इसे पागल कहीं का, लोग गली में क्या बोल रहे होंगे।' इसके बाद उसने अपने बेटे के सिर से डायपर उतार दिया। उसने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये आदमी बाप कब बनेगा?'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि , 'बच्चा इस टोपी से खुश है... कितना खुश है।' दूसरे ने कहा कि, 'जुगारू पापा।' तीसरे ने कहा कि, 'यार, वो सच में बहुत प्यारी लग रही थी।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'फैशन डिज़ाइनर भाई, इसे लिख लो, लिख लो!' एक और यूजर ने लिखा कि, 'मुझे यह समझने में 15 सेकंड लगे कि यह टोपी नहीं है।' इस वीडियो को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 41 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता शहर, जहां 'पलंगतोड़' मिठाई खाने के लिए लगती है लाइन; खाते ही मदमस्त हो जाते हैं लोग 

उबला अंडा छीलने से पहले पटकते क्यों हैं, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब; अब जान लीजिए
 

न दिल्ली, न मुंबई फिर किस रेलवे स्टेशन के पास हैं 23 प्लेटफॉर्म, यहां चलते-चलते फूलने लगती है सांस