एक पिता ने अपनी छोटी बेटी को जंक फूड खाने की आदत छुड़ाने के लिए जो तरीका अपनाया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पालन-पोषण के तरीकों को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। वीडियो में पिता लैपटॉप से जुड़े माउस को अल्ट्रासाउंड मशीन की तरह इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वे इसे बेटी के पेट पर घुमाते हैं और स्क्रीन पर पेट में कीड़े (वॉर्म्स) होने का नकली प्रदर्शन दिखाते हैं। बच्ची डर जाती है, रोने लगती है और मां से लिपट जाती है। इसके बाद वह जंक फूड न खाने की कसम खाती है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @archanasingh085 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर अर्चना सिंह ने शेयर किया। कैप्शन में लिखा गया, “पिता के नकली अल्ट्रासाउंड ने एक झटके में बेटी की जंक फूड आदत ठीक कर दी।” वीडियो में बच्ची स्पष्ट रूप से डरी हुई नजर आती है। वह रोते हुए मां के गले लगती है और अनहेल्दी खाने से परहेज करने का वादा करती है।
वीडियो पर बंट गए यूजर्स
सोशल मीडिया पर इस क्लिप ने दो खेमों में बंटा प्रतिक्रियाएं पैदा कीं। कई यूजर्स ने इसे क्रिएटिव और प्रभावी तरीका बताया। उनका कहना था कि बच्चे कभी-कभी सामान्य समझाने से नहीं मानते, इसलिए थोड़ा नाटकीय तरीका काम कर जाता है। कुछ ने लिखा कि जंक फूड की लत इतनी मजबूत होती है कि माता-पिता को असामान्य उपाय अपनाने पड़ते हैं। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स स्वाद में इतने आकर्षक बनाए जाते हैं कि बच्चे आसानी से उनका शिकार हो जाते हैं। दूसरी ओर, आलोचकों ने इस तरीके पर सवाल उठाए। एक कमेंट में लिखा गया, “बच्चे को वकील की जरूरत है।” कई लोगों ने कहा कि बच्चे को डराना सही पालन-पोषण नहीं है। एक यूजर ने टिप्पणी की, “जब बच्चे खुद झूठ बोलते हैं तो हमें हैरानी होती है, लेकिन वे यह कहां से सीखते हैं। कुछ ने चिंता जताई कि ऐसे अनुभव बच्चे को ट्रॉमा दे सकते हैं या खाने को लेकर अनावश्यक डर पैदा कर सकते हैं।”
पहले भी आ चुके हैं ऐसे वीडियोज
यह वीडियो कुछ हफ्ते पहले वायरल हुए एक अन्य क्लिप के बाद आया है। उसमें एक टीचर ने कक्षा में छात्रों को ऐसा ही फेक अल्ट्रासाउंड दिखाया था। इसमें बच्चों को जंक फूड के नुकसान बताने के लिए पेट में कीड़े बनने जैसा नकली प्रदर्शन किया था। चिप्स, बिस्कुट और चॉकलेट खाने के कथित असर समझाए गए थे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
'तुम्हारे पार्सल देखकर मेरे BP के 12 बज जाते हैं..' मीटिंग के बीच पिता ने बेटी को लगाई डांट, बॉस का रिएक्शन वायरल