1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तुम्हारे पार्सल देखकर मेरे BP के 12 बज जाते हैं..' मीटिंग के बीच पिता ने बेटी को लगाई डांट, बॉस का रिएक्शन वायरल

'तुम्हारे पार्सल देखकर मेरे BP के 12 बज जाते हैं..' मीटिंग के बीच पिता ने बेटी को लगाई डांट, बॉस का रिएक्शन वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 26, 2026 11:46 am IST,  Updated : Aug 26, 2026 11:46 am IST

सोशल मीडिया पर पिता और बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पिता बेटी को देर रात आए उसके पार्सल को लेकर डांटते दिख रहे हैं।

father daughter video, father scolds daughter, viral video - India TV Hindi
पिता-बेटी का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@LIFEATZORCHA

सोशल मीडिया पर एक मजेदार और दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी की लेट नाइट वर्क मीटिंग में अचानक घुस आते हैं और पार्सल को लेकर नाराजगी जताते हैं। वीडियो में पिता बेटी को डांटते हुए कहते हैं कि वह अपनी पूरी सैलरी में से एक पैसे की बचत नहीं करती। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lifeatzorcha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में तीन लोग-एक पुरुष और दो महिलाएं देर रात तक वर्क वीडियो कॉल पर चर्चा कर रहे होते हैं। तभी एक महिला (श्रेया) के पिता फ्रेम में आ जाते हैं। वे गुस्से में बेटी से पूछते हैं, “श्रेया! ये क्या चक्कर है तुम्हारा? रात को पौने बारह बजे तुम्हारे ये पार्सल आ रहे हैं। ये तुम्हारे पार्सल देखकर मेरा बीपी के बारह बज जाते हैं।” बेटी इशारे से समझाने की कोशिश करती है कि वह काम की मीटिंग में है, लेकिन पिता रुकने वाले नहीं होते।” 

'पूरी सैलरी में एक पैसे की सेविंग नहीं करती'

पिता स्क्रीन के सामने आ जाते हैं और बेटी के सहयोगियों से कहते हैं, “बेटा, इनको कुछ समझाओ। ये पूरी की पूरी सैलरी में से एक पैसे की सेविंग नहीं करती है।” फिर वे पूछते हैं कि बेटी को सैलरी कौन देता है। जब सहयोगी (बॉस) हाथ उठाकर संकेत देते हैं, तो पिता तुरंत सलाह देते हैं, “आगे से मेरे अकाउंट में करवाया करो। ये एक पैसा नहीं बचाती है। मैं वो सारा पैसा अपने म्यूचुअल फंड में लगाऊंगा।” सहयोगी हंसते हुए नमस्ते अंकल कहते हैं, लेकिन पिता का लेक्चर जारी रहता है। वीडियो पर “POV: बाप बाप होता है” टेक्स्ट ओवरले भी लगे हैं। यह क्लिप 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुकी है। लोग इसे ‘कॉर्पोरेट में पीटीएम’ बता रहे हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

पिता के अचानक सामने आने पर ऑनलाइन तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स को यह बातचीत मजेदार लगी, वहीं अन्य ने इस बात की सराहना की कि उनकी चिंता अपनी बेटी के आर्थिक भविष्य पर केंद्रित थी। एक यूजर ने लिखा कि, 'कंपनियों को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करनी चाहिए।' 

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'पैरेंट्स मैनेजर की बैठक।' 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मीटिंग आधी रात के आसपास हो रही थी, इसलिए यह बात सही लगती है कि कर्मचारी को तनाव कम करने के लिए वास्तव में उस पंचिंग बैग की जरूरत थी।' 

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अगर तुम भी ऐसे हो, तो तुम भी मुझे दे दो।' 

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'पार्सल में वह चीज क्या थी?' 

छठे यूजर ने लिखा कि, 'उन्होंने उसकी शादी या ऐसी किसी भी बात पर कोई चर्चा नहीं की, यह बहुत ही सकारात्मक बात थी। उन्हें बस उसके भविष्य और निवेश की चिंता थी। पिता!!'  

एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं म्यूट बटन ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा हूं।'  

एक और यूजर ने लिखा कि, 'उनका प्रोफेशनल माहौल में ऐसा करना मजेदार नहीं है।' 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक बेटी ने पिता को उनके 50वें बर्थडे पर बाइक गिफ्ट करके सरप्राइज दिया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'खाने में थोड़ी दिक्कत, बाकी सब बढ़िया..' 1 महीना रहकर पिता को कैसा लगा अमेरिका, बेटी ने शेयर किया रिएक्शन; Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।