1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैडम जी ने अपने स्टूडेंट के साथ क्लास में बनाई रील, Video सोशल मीडिया हुआ वायरल

मैडम जी ने अपने स्टूडेंट के साथ क्लास में बनाई रील, Video सोशल मीडिया हुआ वायरल

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे क्लासरूम के अंदर बनाया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको वीडियो और कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@_VATSALASINGH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से आधे लोगों को रील बनाना पसंद है और वो बनाते भी हैं। इसमें से कई सारे लोग ऐसी-ऐसी रील बनाते हैं कि वो वायरल हो ही जाते हैं। कुछ लोग बहुत मेहनत करके अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं तो वो उस कारण वायरल होते हैं तो कई सारे लोगों के वीडियो अतरंगी होते हैं तो उनकी रील उस वजह से वायरल हो जाती है। इसके अलावा कई बार लोग अपने काम के दौरान भी रील बनाते हैं जिस कारण वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे क्लासरूम के अंदर बनाया गया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बेंच पर बोतल रखी हुई है जिसका ढक्कन खुला है और बोतल पानी से भरी हुई है। वहीं एक तरफ मैडम बैठी हुई हैं और सामने एक बच्चा शायद किसी दूसरे बेंच पर खड़ा है। अब मैडम जी बोलत के आस-पास हाथ घुमा रही हैं जैसे वो अभी कोई जादू दिखाएंगी। बच्चा भी काफी रोचक होकर यह सब देख रहा है। इसके बाद मैडम जी बच्चे को बोलत के बिल्कुल ऊपर से बोतल में झांकने के लिए इशारा करती हैं और बच्चा जैसे ही यह करता है, मैडम जी बोतल को दबा देती हैं जिस कारण उसमें से पानी निकलकर बच्चे के मुंह तक पहुंच जाता है। इसके बाद वो और दूसरे बच्चे जोर-जोर से हंसते हुए नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_vatsalasingh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नॉलॉजी के नए दौर में ये मास्टरनी जी भी उलझ गईं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 38 हजार लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आधार कार्ड तो बहुत देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, फोटो हो रही है वायरल

इस सिक्योरिटी के आगे तो Z+ Security भी फेल है, Video देख घूम जाएगा दिमाग

फैशन के दौर में अब एक नया आविष्कार देख लो सभी, Video देख लोगों ने भी जमकर दिए रिएक्शन