1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आधार कार्ड तो बहुत देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, फोटो हो रही है वायरल

आधार कार्ड तो बहुत देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, फोटो हो रही है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 17, 2025 01:27 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 01:27 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक आधार कार्ड की फोटो वायरल हो रही है और आप उस फोटो को देखने के बाद हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा।

वायरल हो रही आधार कार्ड की फोटो- India TV Hindi
वायरल हो रही आधार कार्ड की फोटो Image Source : X/@KAUNHAIABHAY

आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो सोशल मीडिया का यूज न करता हो। जितने लोग स्मार्ट फोन यूज करते हैं, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म का यूज करते हुए मिल ही जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया यूजर अगर हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि इन गलियों में हर दिन तमाम तरह के अतरंगी पोस्ट देखने को मिलते ही रहते हैं। कई सारे पोस्ट तो इतने अतरंगी होते हैं कि उनका वायरल होना तय होता है क्योंकि लोगों ने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होता है। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

आधार कार्ड की फोटो हुई वायरल

आप सभी ने अपना आधार कार्ड तो बनवाया ही होगा। कई सारे लोगों के आधार कार्ड बचपन में बने होंगे और बड़े होने के बाद उन्हें देखने पर हंसी जरूर आई होगी। अभी सोशल मीडिया पर एक बच्चे के आधार कार्ड की फोटो ही वायरल हो रही है। फोटो में दिख रहा है कि बच्चे का जबरदस्ती में आधार कार्ड बनवाया गया है। बच्चा रो रहा है और एक शख्स ने उसके सिर को पकड़कर सीधा किया है ताकि फोटो क्लिक हो सके। आधार कार्ड की फोटो में उस शख्स का भी माथा और बाल दिख रहे हैं। अब ऐसा भी हो सकता है कि मजाकिया अंदाज में इसे बनाया गया हो और वायरल हो गया हो।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KaunHaiAbhay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अब तक का बेस्ट आधार कार्ड।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 95 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जबरदस्ती का आधार। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चा बोल रहा है कि जाने दो मुझे। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस सिक्योरिटी के आगे तो Z+ Security भी फेल है, Video देख घूम जाएगा दिमाग

फैशन के दौर में अब एक नया आविष्कार देख लो सभी, Video देख लोगों ने भी जमकर दिए रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।