1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कपड़ों के अंदर भी स्कैन कर सकता है AI? Google Gemini Trend का खौफनाक अनुभव सुन कांप जाएंगे, VIDEO

कपड़ों के अंदर भी स्कैन कर सकता है AI? Google Gemini Trend का खौफनाक अनुभव सुन कांप जाएंगे, VIDEO

Google Gemini AI Saree Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों यूजर्स Google Gemini Trend से अपनी फोटोज बना रहे हैं। मगर, इसे लेकर हाल ही में एक लड़की ने हैरान कर देने वाला एक्सपीरिएंस शेयर किया है जिसे सुनने के बाद कई लोगों ने हैरत जताई है।

gemini nano banana trend, gemini ai saree trend, banana saree trend, gemini saree trend, woman scary- India TV Hindi
Image Source : IG/@JHALAKBHAWNANI लड़की ने शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस।

Google Gemini AI Saree Trend: आजकल सोशल मीडिया पर यूजर्स Google Gemini के 'Banana AI Saree Trend' के तहत खूब फोटोज बना रहे हैं। इस बीच एक लड़की ने अपना खौफनाक अनुभव साझा किया है जिसने यूजर्स को चौंका दिया है। इस महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि वह भी इस वायरल ट्रेंड में शामिल हो गई और जेमिनी में अपनी साड़ी वाली तस्वीर डालकर एक इमेज बनाई जिसमें मनचाहा प्रॉम्प्ट दिया गया था। मगर, उसकी तस्वीर में एक सरप्राइज था जो काफी हैरान कर देने वाला था। 

लड़की ने शेयर किया अनुभव

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @jhalakbhawnani नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें लड़की  ने बताया कि, 'इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंड वायरल हो रहा है, जहां आप अपनी छवि को प्रॉम्प्ट के साथ जेमिनी पर अपलोड करते हैं और जेमिनी इसे साड़ी में बदल देता है... मैंने कल रात इसे आजमाया और मुझे इसमें कुछ बहुत डरावना मिला। जेमिनी को कैसे पता चला कि मेरे शरीर के इस हिस्से में तिल है? आप इस तिल को देख सकते हैं... यह बहुत डरावना है, बहुत खौफनाक है... मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि यह कैसे हुआ। मैं यह जानकारी आप सभी के साथ साझा करना चाहती थी। कृपया सुरक्षित रहें। आप सोशल मीडिया या एआई प्लेटफॉर्म पर जो भी अपलोड कर रहे हैं, उससे सावधान रहें।' 

पोस्ट को मिले सात मिलियन व्यूज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तक इस वीडियो को सात मिलियन बार देखा गया और सैकड़ों कमेंट्स भी मिले। एक यूजर ने कहा, 'सब कुछ जुड़ा हुआ है। जेमिनी गूगल का है और वे आपकी तस्वीरों और वीडियोज को देखकर AI तस्वीर बनाते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे साथ भी ऐसा हुआ। मेरे टैटू, जो मेरी तस्वीरों में नहीं दिखते, वो भी दिखाई दे रहे थे। मुझे नहीं पता कैसे, लेकिन ऐसा हो रहा था।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ठीक इसी तरह AI काम करता है। AI आपके डिजिटल फ़ुटप्रिंट से, यानी आपके द्वारा ऑनलाइन अपलोड की गई सभी तस्वीरों से जानकारी खींचता है। इसलिए जब आप AI से कोई तस्वीर बनाने के लिए कहते हैं, तो वह आपके द्वारा पहले अपलोड की गई तस्वीरों का भी इस्तेमाल करेगा।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
बहन के बहानों से तंग आकर भाई ने निकाला मस्त जुगाड़, देखकर मां भी हो गईं शॉक्ड, बेहद मजेदार है ये VIDEO
 

जब सऊदी के राजदूत ने गाया 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी...', जबरदस्त हिन्दी का Video Viral