A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के मंडप में दूल्हे के पिता ने बेटे को दी ऐसी सीख, सुनकर हर कोई कर रहा वाहवाही; वायरल हुआ Video

शादी के मंडप में दूल्हे के पिता ने बेटे को दी ऐसी सीख, सुनकर हर कोई कर रहा वाहवाही; वायरल हुआ Video

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे के पिता ने बेटे को अनमोल सीख दी है जिसकी अब हर एक यूजर तारीफ कर रहा है।

Shaadi Ka Video, Dulha Dulhan Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in hindi- India TV Hindi
Image Source : IG/@TRENDYOURSHAADI शादी के मंडप का वीडियो वायरल।

Viral Video : शादियों में आमतौर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो यादें बनकर लोगों के दिल और दिमाग में कैद हो जाती हैं। ऐसी ही एक घटना इन दिनों काफी चर्चा में आ गई है जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि शादी समारोह में हॉल में रिश्तेदारों की हल्की फुसफुसाहट, पवित्र अग्नि की चटक और उम्मीदों की मधुर आवाज़ गूंज रही थी। दूल्हा और दुल्हन साथ-साथ बैठे थे और शादी की रस्मों को पूरा कर रहे थे, जो उन्हें पारंपरिक रूप से पति-पत्नी बनाती हैं। समारोह समाप्त होने पर दूल्हे के पिता उठे और मंच पर आ गए।

दूल्हे के पिता ने कही पते की बात 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @trendyourshaadi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उन्होंने अपने बेटे की ओर देखा और स्पष्ट स्वर में कहा, “हमारी संस्कृति में पुरुषों को अनेक विशेषाधिकार प्राप्त हैं। मैं तुमसे विनती करता हूं कि इन विशेषाधिकारों को यहीं छोड़ दो। जब तुम घर जाओ, तो एक बेटे, एक साथी और एक बराबर के सदस्य के रूप में जाओ। उसका और उसके परिवार का उतना ही सम्मान करो जितना अपने परिवार का।” दूल्हे के पिता के शब्दों ने हॉल में मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू लिया। उनके भाषण से उन मूल्यों की झलक मिली जो उन्होंने अपने बेटे में डाले थे, जब वह युवक वैवाहिक जीवन में कदम रखने की तैयारी कर रहा था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने दूल्हे के पिता की खूब तारीफ कीं एक यूजर ने लिखा कि, 'आपकी सोच को सलाम सर!!' दूसरे ने लिखा कि, 'हमें आप जैसे और पुरुषों की जरूरत है।' तीसरे ने कहा कि, 'एक पिता द्वारा अपने बेटे को दी गई शानदार सीख।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

Video : भारत vs नीदरलैंड, किस देश में बच्चों की परवरिश बेहतर होती है; डच महिला ने गिनाए अंतर