1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना टिकट यमराज के पास जाना हो तो ये रास्ता अपनाएं, खतरनाक VIDEO देखकर ही आने लगेंगे चक्कर

बिना टिकट यमराज के पास जाना हो तो ये रास्ता अपनाएं, खतरनाक VIDEO देखकर ही आने लगेंगे चक्कर

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में आपको एक ऐसी रोमांचकारी चीज देखने को मिलेगी जो आपको एक शायद तुरंत यमलोक भेज दे।

viral video, horrible adventure video, adventures ride video, adventures ride viral video, viral new- India TV Hindi
Image Source : X/@KANIKABENIWAL09 खतरनाक एडवेंचर राइड का वीडियो वायरल।

Ajab Gajab: अगर आपको भी एडवेंचर यानी कि रोमांच बहुत पसंद है तो एक्स पर वायरल हो रहा ये वीडियो आपको खूब पसंद आएगा। इस वीडियो में आपको ऐसी सीढ़ियां दिखाई देंगी जो संभवत: आपको सीधा यमराज के दर्शन करा सकती हैं। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको अजब—गजब सीढ़ियां दिखाई दे रही होंगी। जिन पर चलना बेहद कठिन है क्योंकि वो सेकंड भर में अपनी दिशा बदलती हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने मात्र से ही यूजर्स को चक्कर आने लगे। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अपने—अपने अंदाज में प्रति​क्रिया दी हैं। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस रोमांचकारी वीडियो को एक्स पर @Kanikabeniwal09 नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आपको दिखेगा की दो रस्सियों पर पटरेनुमा लकड़ी की सीढ़ी बनाई गई हैं जो कि लगातार अपनी दिशा दाएं—बाएं कर बदलती हैं। सबसे बड़ा चैलेंज इन सीढ़ियों पर ठीक ढंग से चलना है जो कि किसी भी इंसान के सबसे मुश्किल है क्योंकि जरा सी चूक उस पर चलने वाले इंसान का सीधा यमलोक का टिकट कटा सकती है। 

देखें यूजर्स के रिएक्शन 

इस वीडियो को अब तक 1 लाख 98 हजार लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है कि, 'देख के ही जान निकल गई।' दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'ना सा हमारे में हिम्मत नहीं है मौत को गले लगाने की।' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'बहुत डरवाना है यार।' चौथे यूजर ने लिखा है कि, 'यमलोक की पगडंडी है क्या ये?' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
Viral Video: 52 की उम्र में पिता ने पाई MBA की डिग्री तो बेटे ने खास अंदाज में दिया सरप्राइज, दिल जीत लेगा ये VIDEO
Cute Video:'पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है...' मेट्रो में लड़की की हरकत देख बोले यूजर्स