1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय ऑटो चालक को फर्राटेदार French बोलते देख अमेरिकी Tourist का घूम ​गया दिमाग, Video हो रहा Viral

भारतीय ऑटो चालक को फर्राटेदार French बोलते देख अमेरिकी Tourist का घूम ​गया दिमाग, Video हो रहा Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने उन टूरिस्ट्स के कई वीडियो देखे होंगे जो भारत में घूमने के लिए आते हैं। ऐसे ही एक और वीडियो में भारतीय ऑटो चालक को फर्राटेदार French बोलते देखा गया।

viral video, auto driver speaks French video, Indian auto driver viral video, French speaking viral - India TV Hindi
Image Source : IG/@JAYSTREAZY भारतीय ऑटो चालक के साथ बात करता टूरिस्ट।

Viral Video: विदेशी टूरिस्ट्स को भारत यात्रा के दौरान कई यहां की विविधता से कई बार प्रभावित होते हुए देखा जाता है। ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होते हैं और लोगों द्वारा खूब पसंद भी किए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है जिसमें भारतीय ऑटो चालक को फर्राटेदार French बोलते देख अमेरिकी Tourist सन्न रह गया। वीडियो में टूरिस्ट्स और चालक दोनों को बात करते हुए देखा गया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स ने भी मिली—जुली प्रति​क्रिया दी है। 

कितने तेजस्वी लोग हैं

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @jaystreazy नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो ऑटो चालक टूरिस्ट से पूछता है कि, 'आप कितनी भाषाएं बोल लेते हैं ?' दो भाषाओं का जवाब मिलने के बाद वो फिर पूछता है कि, 'फ्रेंच ?' हालांकि, पहले तो टूरिस्ट को ठीक से समझ नहीं आता और वो फ्रेंच को फारसी समझ लेता है मगर इसके बाद जब वो ड्राइवर को फ्रेंच बोलते हुए देखता है तो सन्न रह जाता है और फिर हंसने लगता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 41 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक​ किया है और इसे 14 लाख से ज़्यादा बार देखा गया। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'उसे भाषा डाउनलोड करने में पांच सेकंड लगे।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई ने उसे स्कैन किया और भाषा सक्रिय कर दी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई, वह तुमसे ज़्यादा भाषाएं जानता है।' वहीं, एक अन्य  यूजर ने लिखा कि, 'भारत शुरुआती लोगों के लिए नहीं है।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -
ढोलक-मंजीरे से शख्स ने बना दी iPhone की देसी Ringtone, सुनते ही झूमने लगेंगे आप, देखें Viral Video
 

Ranveer Singh के इस गाने पर टीचर ने बच्चों से कराया बिंदास डांस, Viral Video देख उछलकर नाचने का होगा मन