1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिका में Social Experiment कर रहा था भारतीय शख्स, अजनबी से मांगे पैसे फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं होगा

अमेरिका में Social Experiment कर रहा था भारतीय शख्स, अजनबी से मांगे पैसे फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं होगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमेरिका में Social Experiment करते भारतीय शख्स को दिखाया गया है।

Indian man social experiment, social experiment in USA,social experiment in USA video, viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/@FLEXNOAHH पैसे मांगता शख्स।

Viral Video: विदेशों में रह रहे भारतीयों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें भारतीय शख्स ने एक सोशल एक्सपेरिमेंट के तहत राहगीरों से छोटी-मोटी मदद, जैसे कि पानी या पीने के लिए पैसे, मांगे ताकि उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाया जा सके। इस वीडियो में एक व्यक्ति की दयालुता को दर्शाया गया है जिसने बिना यह जाने कि यह बातचीत बनावटी है, तुरंत नकद राशि देने की पेशकश की। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @flexnoahh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'मैं सदमे में था। हम अजनबियों से संपर्क करके और पानी या पैसे जैसी छोटी-मोटी मदद मांगकर मानवीय उदारता की पड़ताल करने के लिए एक सामाजिक प्रयोग करते हैं, और अंततः यह पता चलता है कि यह बातचीत लोगों की करुणा और मदद करने की इच्छा को परखने के लिए थी। 1 डॉलर में आपको क्या मिलता है?' वीडियो में, शख्स सड़क किनारे खड़े एक आदमी के पास जाता है। वह कहता है, 'मुझे प्यास लग रही है, क्या मुझे थोड़ा सा गंदा पानी मिल सकता है? अगर आपके पास हो तो।' फिर वह पूछता है कि क्या उसे पानी खरीदने के लिए एक-दो डॉलर मिल सकते हैं। वह आदमी बिना किसी हिचकिचाहट के उस भारतीय आदमी को पैसे दे देता है। वीडियो के अंत में, वह बताते हैं कि यह एक  सोशल एक्सपेरिमेंट था। वीडियो के अंत में वे एक-दूसरे को कैंडीज बांटते हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'क्या आप इसके लिए अमेरिका गए थे?' शख्स का जवाब आया, 'सच कहूं तो, मेरा लक्ष्य अपनी मास्टर डिग्री पूरी करना है, लेकिन भगवान ने मुझे दूसरों की मदद करने की ताकत दी है।' एक और ने कहा, 'उसे पैसे दे दो।' तीसरे ने कहा, 'सिर्फ कैंडीज?' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
अंजीर वेज है या नॉनवेज, सर्दियों में रोज खाने वाले जरूर जानें; नहीं तो पछताना पड़ेगा 
 

ट्रेन का पहिया कितने किलो का होता है, जवाब सुनकर पहलवानों की भी हवा टाइट हो जाएगी; आप भी जान लें