1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लंका से लाइव लंकेश! अगर रावण होता रीलबाज तो कुछ ऐसे बनाता अपने Vlogs, AI ने दिखा दिया वह नजारा

लंका से लाइव लंकेश! अगर रावण होता रीलबाज तो कुछ ऐसे बनाता अपने Vlogs, AI ने दिखा दिया वह नजारा

ये वीडियो बताता है कि सोशल मीडिया और एआई मिलकर क्या कमाल कर सकते हैं। पुरानी कहानियों को नए जमाने के रंग में ढालकर, क्रिएटर्स ने रावण जैसे किरदार को भी “रील्स स्टार” बना दिया।

Vlog बनाता रावण- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@EPICLEGENDS.AI Vlog बनाता रावण

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रावण अपने 10 सिरों के साथ बड़े ही बिंदास अंदाज में अपना इंट्रोडक्शन दे रहा है। वीडियो में रावण को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “नमस्कार मित्रों, मैं रावण बोल रहा हूं लंका से, दस सिर वाला, लेकिन दिल से अभी भी सिंगल।” फिर वह अपने सोने-शस्त्रों की शो-ऑफ करता है और चिल्लाता है, “लंका स्टाइल!” मानो लंका का गैंगस्टर कोई इंफ्लुएंसर बन गया हो। अगले सीन में वह अपनी बहन शूर्पणखा की नाक कटने की बात को ट्विस्ट देता है, “मैं बोला बहन, नाक नहीं, तेरा एटीट्यूड काटा है!”

कलयुग का कूल रावण

लेकिन असली क्रिएशन तो सीता हरण वाले सीन में दिखाया गया है। रावण बड़े कूल अंदाज़ में कहता है, “मैंने तो बस कॉफी ऑफर की थी, सीता बोली ‘बचाओ!’ अरे भाई, इतनी गलतफहमी भी ठीक नहीं। किडनैपिंग थोड़ी ना बोला था!” और फिर बदले का जिक्र करते हुए वो कहता है, “बहन की नाक कट जाए तो बदला तो लेना पड़ेगा, और बदला कभी-कभी शाही भी होता है!” अब ये तो मानना पड़ेगा कि रावण का ये मॉडर्न अवतार पुराने वाले से कहीं ज्यादा चटपटा और मसालेदार है।

एआई की क्रिएटिविटी देख हैरान हुए लोग

वीडियो को देख साफ-साफ पता चल रहा है कि ये वीडियो एआई से बना है, लेकिन इसका मजा उस स्क्रिप्ट में है जो आज के जमाने के मसाले से भरी हुआ है। “दिल से सिंगल”, “लंका स्टाइल” जैसे डायलॉग्स सुनकर लगता है कि रावण आज का कोई ट्रेंडी इंफ्लुएंसर है, जो लंका की गलियों में रील्स शूट कर रहा है। इस वीडियो को @epiclegends.ai ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और इसे अब तक 1 करोड़ 95 लाख व्यूज मिल चुके हैं। कैप्शन भी कम मजेदार नहीं लिखा है, “10 सिर, एक फोन, अनंत नाटक। सोने की लंका से लेकर चुराई गई सीता तक, रावण के रोजाना वलॉग्स देखिए…”

कमेंट सेक्शन पढ़कर लोटपोट हुए लोग

सोशल मीडिया का असली मजा तो कमेंट सेक्शन में है, और इस वीडियो के कमेंट्स ने इसे और रंगीन बना दिया। एक यूज़र ने लिखा, “रावण ने तो कमबैक कर लिया, पर हमारा कमबैक कब होगा?” दूसरे ने लिखा, “रावण जी, एक सोने की कुर्सी मेरे मुंह पर फेंक कर मारो, मैं इसी लायक हूं!” लेकिन कुछ लोग इस मजाक से नाराज भी हुए। एक यूजर ने लिखा, “धार्मिक मान्यताओं का मजाक बनाना बंद करो।” वहीं, एक ने एआई की ताकत पर टिप्पणी की। “देखो, एआई कितना खतरनाक हो सकता है।” लेकिन मजेदार कमेंट्स की बौछार भी कम नहीं थी। एक यूजर ने तो रावण को “कलयुग का कूल रावण” तक कह डाला। एक ने ये भी लिखा, “रावण में लाख बुराइयां थीं, पर उसने कभी iPhone नहीं खरीदा।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जब मर्द प्यार में होता है तो वो कुछ ऐसा होता है! एक ही महिला से 42 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर भी नहीं मानी हार, 43वीं बार जीत ले गया दिल की बाजी

चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े यात्रियों को छड़ी मार रहे थे लड़के, वायरल वीरों का Reel देख RPF ने दिखाई Real Power