1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण

पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण

इस जानवर का नाम कोमोडो ड्रैगन है। जो इंडोनेशिया के लेसर सुंडा द्वीपों में पाया जाता है, यह छिपकली की सबसे बड़ी प्रजाति है। इसका वजन 70 से 166 किलोग्राम तक हो सकता है, और यह अपनी लंबी पूंछ, मजबूत गर्दन और तेज दांतों के लिए जाना जाता है।

बकरी को निगलता कोमोडो ड्रैगन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बकरी को निगलता कोमोडो ड्रैगन

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक दिल दहला देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कोमोडो ड्रैगन एक बकरी को जिंदा निगल गया। बता दें कि कोमोड ड्रैगन को दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली भी कहा जाता है। वायरल हो रहा यह वीडियो इतना भयावह है कि इसे देख लोगों का गला सूख गया। 

बकरी को नगल गया कोमोडो ड्रैगन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बकरी जो जमीन पर लेटी दिख रही है। संभवतः वह बकरी पहले ही मर चुकी है। मरी हुई बकरी को देख एक विशालकाय कोमोडो ड्रैगन धीरे-धीरे बकरी की ओर बढ़ता है और उसे अपना शिकार बना लेता है। कुछ ही सेकंड में, वह खूंखार जीव कोमोडो ड्रैगन पूरी की पूरी बकरी को निगल जाता है। 

वीडियो देख सहमे लोग

यह खतरनाक नजारा देख लोग सहम गए। कई लोगों ने इस वीडियो पर हैरत भरे कमेंट भी किए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "यह तो डायनासोर जैसा लग रहा है।" वहीं, दूसरे ने लिखा- "इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह इंसानों को भी खा सकता है।" कई लोग इस बात से हैरान थे कि कोमोडो ड्रैगन बकरी की हड्डियों को कैसे पचाता होगा। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को डरावना बताते हुए कमजोर दिल वालों को इसे न देखने की सलाह दी।

वीडियो को मिले 20 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज

इस वीडियो को सबसे पहले सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नामक अकाउंट से सितंबर 2023 में शेयर किया गया था। जिसे अब तक 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को एक बार फिर से @UnscriptedFacts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

भाई तो यमराज का लड़का निकला! मधुमक्खियों के छत्ते में डाल दिया अपना हाथ, तितलियों की तरह उन्हें प्यार से उड़ाया

मिल गए Pokiee Uncle! बेगम की सैंडल पहने बैठकी में चले आए चचा जान, Video देख लोगों ने खूब उड़ाया मजाक