1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्तों को छोड़ो पहले इन्हें पकड़ो! पुलिस वालों के सामने महिला ने किया डांस, Video पर लोगों ने निकाली भड़ास

कुत्तों को छोड़ो पहले इन्हें पकड़ो! पुलिस वालों के सामने महिला ने किया डांस, Video पर लोगों ने निकाली भड़ास

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज आज के युवाओं में इस कदर हावी हो गया है कि लोग कुछ भी करने को उतारू हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस के सामने डांस करती हुई महिला- India TV Hindi
Image Source : X/@VTXT21 पुलिस के सामने डांस करती हुई महिला

आज के इस सोशल मीडिया जमाने में लोग अपनी पहचान बनाने और वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक महिला ने पुलिस वालों के सामने नाचते हुए रील बनवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भड़क गए।

पुलिस के सामने डांस करते हुए महिला का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर नाचते हुए रील बनाती नजर आ रही है। यह घटना कहां की है, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि महिला जब डांस कर रही थी, तब पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे इस हरकत को रोकने के बजाय चुपचाप देखते रहे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली और पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए।

लोगों ने जताई नराजगी

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया, खासकर एक्स प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Vtxt21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां एक यूजर ने लिखा, "यह कितना अपमानजनक है! पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर हैं और वहां कोई रील बनाने में व्यस्त है।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "पुलिस को पहले ऐसी हरकत करने वालों को पकड़ना चाहिए, फिर कुत्तों की बात करें!" लोगों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। कई यूजर्स ने इसे सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन और पुलिस की वर्दी का अपमान बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप