A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देवी मां बनीं बच्ची स्टेज पर शेर को देख ऐसे चीखी, देखते ही ठहाके लगाने लगी ऑडियंस; वायरल हुआ Video

देवी मां बनीं बच्ची स्टेज पर शेर को देख ऐसे चीखी, देखते ही ठहाके लगाने लगी ऑडियंस; वायरल हुआ Video

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवी मां बनीं बच्ची स्टेज पर शेर को देख ऐसे चीखी जिसे देखते ही लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो गए।

Cute Girl Funny Video, Funny Video, Prank Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News i- India TV Hindi
Image Source : IG/@BHARATIYAINLAST24HR देवी मां बनकर मंचन करती बच्ची।

Viral Video : नवरात्रि के पावन मौसम में एक दिलकश और बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी सी बच्ची मां दुर्गा यानी शेरावाली माता का रूप धारण किए स्टेज पर परफॉर्म कर रही है। लाल रंग का जोड़ा, माथे पर चमकता मुकुट, हाथ में त्रिशूल और चेहरे पर भक्ति की छटा-देखकर लगता है मानो माता रानी का बाल रूप धरती पर उतर आया हो। लेकिन जैसे ही उसके पास बैठा शेर (दूसरा बच्चा शेर के कॉस्ट्यूम में) दहाड़ता है और मजाक में आगे बढ़ता है, नन्ही 'देवी' बुरी तरह घबरा जाती है। वह जोर से चीख पड़ती है और डर के मारे अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bharatiyainlast24hr नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत बेहद भक्तिमय लगती है। स्कूल या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टेज पर छोटी मां दुर्गा त्रिशूल थामे बैठी है। पास में शेर का रूपधारी बच्चा दहाड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जैसे ही शेर थोड़ा करीब आता है, देवी बनी बच्ची की आंखें फैल जाती हैं, मुंह से चीख निकलती है और वह डरकर पीछे हटने लगती है। यह देखकर पूरा हॉल हंसी से गूंज उठता है। कई लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं-‘जय माता दी, लेकिन माता अपने ही शेर से डर गई!’ या ‘बच्चों की मासूमियत देखकर दिल खुश हो जाता है।’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, “माता रानी शेर को जॉब से निकाल दो।” एक अन्य ने लिखा, “मां से मज़ाक नहीं लाडले।” दूसरे ने कहा कि, “शेर ऐसा हो: मां आप डर क्यों रह रही हो।" "वह उसका भाई होना चाहिए," दूसरे ने कहा। किसी ने कहा, “मैया त्रिशूल मार देगी।” 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे
Video : भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 2 ही ट्रेन आती हैं; नाम सुनकर यकीन नहीं होगा