A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब ! शादी का कार्ड है या अलीबाबा की सन्दूक, फंक्शन का कार्ड देखकर दिमाग चकरा जाएगा, VIDEO

गजब ! शादी का कार्ड है या अलीबाबा की सन्दूक, फंक्शन का कार्ड देखकर दिमाग चकरा जाएगा, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स ने अपने दोस्त की शादी का कार्ड दिखाया गया है। शादी के इस कार्ड को देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए और तरह—तरह से प्रतिक्रिया दी है।

shadi ka video, shadi ka card, shadi ka card viral video, luxury marriage invitation, marriage invit- India TV Hindi
Image Source : IG/@AIN_ANUJ शादी का अनोखा कार्ड।

Viral Video: भाई पैसे नहीं हैं, धंधा मंदा चल रहा है यार, पेमेंट नहीं मिल पा रही यार...' ये वो डायलॉग हैं जो आमतौर पर इंस्टाग्राम पर अमीरी पर बनने वाले में मीम्स में प्रयुक्त होते हैं। ऐसे मीम्स लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर भी कर देते हैं। इन सबके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शादी और अन्य फंक्शंस के वीडियोज भी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक शादी का कार्ड वायरल हुआ है जो दिखने में इतना लग्जरी है कि चलती—फिरती किराने और मिठाई की दुकान लग रही है। एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर कर दावा किया है कि ये कार्ड उसके दोस्त की शादी का है जिसमें आमंत्रण पत्र के अलावा मिठाई और ढेर सारी नमकीन  भी हैं। इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

शादी का कार्ड देख चकरा जाएंगे 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ain_anuj और @aste_loookerz नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शख्स हाथ में लकड़ी का बना बड़ा सा बॉक्सनुमा कैरी केस लेकर बैठा है जिसमें कई सारी पोटलियां हैं और बॉक्स हैं और उसमें 'अग्रवाल' लिखा हुआ है। इसे फ्लॉन्ट करते हुए वो बताता है कि, ये उसके दोस्त की शादी का कार्ड है। अनबॉक्सिंग कर वो सबसे पहले प्रीमियम दिखने वाले बॉक्स को खोलता है जिसमें मिठाइयां होती हैं, फिर वो पोटलियां खोलता है जिसमें क्रमश: खुरमे, सुहाली और कचौरी होती हैं। इसके बाद वो दूसरे लग्जरी बॉक्स को खोलता है जिसमें अलग—अलग किस्म की बर्फी होती है। अंत में दो शादी के कार्ड को भी दिखाता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.50 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'चाहता तो सामान्य कागज का कार्ड भी दे सकता था पर अमीर की मस्ती तो देखो।' दूसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'शादी का कार्ड नहीं ये दिवाली हैम्पर है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरी शादी का कार्ड अगर मैं अपनी पसंदीदा औरत से शादी करूं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे दो चार कार्ड में तो एक बारात निपट जाए।' पांचवें यूजर ने लिखा ​कि, 'टेलर स्विफ्ट की शादी का कार्ड आ गया?' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'अमीरों की मस्ती तो देखो शादी के कार्ड के साथ उसका खाना भी भेज दिया।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें 
कैमरा स्टैंड बनाने के लिए महिला ने लगाया गजब का दिमाग, Desi Jugaad देख आप भी करेंगे सैल्यूट, VIDEO
iPhone और Samsung के मोबाइल 2050 में कैसे दिखेंगे, लेटेस्ट डिजाइन का मजेदार Video देख मौज आ जाएगी
McDonald में नकली बिल दिखाकर बंदे ने 5 बार खाया मुफ्त खाना, Video देख यूजर्स के बीच छिड़ी बहस