Viral Video: Apple ने हाल ही में iPhone 17 को लॉन्च किया है जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इन हैंडसेट की काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में Apple और Samsung के अपडेट देखते हुए एक कंटेंट क्रिएटर ने दिखाया है कि, दोनों कंपनियों के मोबाइल 2050 तक कैसे दिखेंगे। इन दोनों कंपनियों के ऐसे डिजाइन देख लोग काफी मजे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में iPhone में कैमरों की संख्या बढ़ाकर दिखाई गई है और इसी के साथ Samsung के मोबाइल 5 भागों में फोल्ड करते हुए दिखाया गया है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इंस्टाग्राम पर king_min_su2 नामक अकाउंट से वीडियो को '2050 Cell Phone' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। वीडियो में iPhone और एंड्रॉयड को तुलनात्मक तौर पर दिखाया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि, सबसे पहले क्रिएटर का iPhone रिंग करता है और जब वो फोन रिसीव करता है तो उसमें बैक पैनल प 16 कैमरे दिखाई देते हैं। वहीं, इसके बाद Samsung का फोन रिंग करता है जो कि फोल्ड सीरीज में 5 हिस्सों में विभाजित है और उसमें कई केबल लगी हैं। इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी सामने आए हैं।
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और साथ ही साथ 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई, वह अलार्म रिंगटोन अभी भी मुझे तनावग्रस्त कर देती है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आशा है कि फोल्ड फोन के लिए हमारे पास केवल एक ही केबल होगी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आशा है कि फोल्ड फोन के लिए हमारे पास केवल एक ही केबल होगी।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'साल 2050 का सबसे बड़ा अलार्म।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'भाई ने तो बस कुछ ही सेकंड में दोनों ब्रांड्स को भून डाला।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'Samsung fold 1000 और iPhone 100 pro max।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
iPhone 17 पर बने ये 10 Viral Memes देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप, सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर ले रहे मजे
Desi Jugaad Video: बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी