A
Hindi News वायरल न्‍यूज इस बंदे में तो गजब टैलेंट है, एक बादाम के ​कर दिए 450 टुकड़े, वीडियो देख आंखों पर यकीन नहीं होगा

इस बंदे में तो गजब टैलेंट है, एक बादाम के ​कर दिए 450 टुकड़े, वीडियो देख आंखों पर यकीन नहीं होगा

Viral Video: सोशल मी​डिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को बादाम काटते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

viral video, almond 450 pieces, viral news in hindi, hindi news, man cuts almond into 450 pieces, ma- India TV Hindi Image Source : IG/@IMSZNM बादाम काटता शख्स।

Viral Video: भारत के लोग और उनकी प्रतिभा को सोशल मीडिया ने एक नया आयाम दिया है। भारतीय लोगों की प्रतिभा वैश्विक मंच पर भी दिखाई देती है। भारत के लोग न सिर्फ अपनी प्राचीन विरासत के वाहक हैं, बल्कि आज के विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कला, और उद्यमिता में भी विश्वस्तरीय टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर देश में कई ऐसे भी लोग हैं जिनके टैलेंट को पहचान नहीं मिल पाती है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो इन दिनों एक्स पर सामने आया है जिसने एक मिनट के अंदर ही बादाम के एक दाने के 450 टुकड़े कर डाले। शख्स की इस प्रतिभा को देखने के बाद यूजर्स ने अलग—अलग अंदाज में उसकी तारीफ की है। 

एक्स पर वीडियो वायरल

वीडियो को एक्स पर @IMSZNM नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है— 'एक बादाम के ये शख्स कर देता हे 450 टुकड़े, 200 से ज़्यादा बार कट चुका हे हाथ, लेकिन फिर भी नहीं छोड़ा, ये होती हे किसी काम को करने की लगन। सब अभ्यास की बात हे, आप 1 बादाम के कितने टुकड़े कर सकते हे ??' वीडियो में शख्स बताता है कि, उसका रिकॉर्ड 450 से भी ज्यादा बादाम के टुकड़े करने का है मगर अभी मौसम में नमी के कारण 250 से 300 टुकड़े ही हो पा रहे हैंं। वीडियो में शख्स हाथ में पतली सी एक चाकू पकड़े है और फटाफट उससे बादाम के महीन-महीन टुकड़े कर डालता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'ये सिर्फ़ अभ्यास नहीं जुनून की मिसाल है इतनी बार कटने के बाद भी हार ना मानना सच्चे हुनर की पहचान है वाकई प्रेरणा देने वाला वीडियो।' दूसरे यूजर ने लिखा कि 'समझदारी है कि बादाम के टुकड़े नहीं, बादाम को भिगोकर सुबह खा जाएं वह ज्यादा फायदा करते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि 'इंसान मज़बूत तभी बनता है,जब वो टूटकर भी छोड़ता नहीं है।'चौथे यूजर ने लिखा कि 'बहुत ज्यादा कड़ी मेहनत और सबर के साथ उसने यह हुनर बनाया होगा इतनी भी तकलीफ या परेशानी उसका रास्ता नहीं रोक पाए।' पांचवें यूजर ने लिखा कि 'जहां लोग दर्द से रुक जाते हैं ये आदमी अभ्यास से आगे बढ़ गया लगन सच में हर असंभव को संभव बना देती हैशायद मेहनत ही असली सुपरपावर है।' छठे यूजर ने लिखा कि 'हम जितने बार असफल रहे हैं उतनी बार हमें प्रयास करते रहनी चाहिए। इस भाई ने यही सिखा दिए हैं मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'जब जुनून हद से टकराए, तो हुनर जन्म लेता है। 450 टुकड़े नहीं, ये मेहनत के 450 सबक हैं।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Video: पत्नी के जाल में फंस गए पतिदेव, जिस लड़की को बताया बहन वो निकली पत्नी की फेक प्रोफाइल, रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी 
 

Optical Illusion: राष्ट्रगीत की भीड़ में 'राष्ट्रगान' कहां लिखा है, 5 सेकेंड में ढूंढ़ने वाला कहलाएगा सच्चा देशभक्त