1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AC को भी फेल कर देगा ये कूलर, ईंट और सीमेंट से बना जुगाड़ देख आप भी ठोकेंगे ताली

AC को भी फेल कर देगा ये कूलर, ईंट और सीमेंट से बना जुगाड़ देख आप भी ठोकेंगे ताली

यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि देसी जुगाड़ की कोई सीमा नहीं है। कम संसाधनों में भी लोग अपनी क्रिएटिविटी से ऐसे आविष्कार कर लेते हैं।

देसी कूलर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA देसी कूलर

मई, जून और जुलाई के महीनों में गर्मी अपने चरम पर रहती है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं लोगों का जीना मुहाल कर देती हैं। इससे बचने के लिए जहां कुछ लोग एयर कंडीशनर (AC) का सहारा लेते हैं। तो वहीं कई लोग कूलर के भरोसे गर्मी से राहत पाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लोहे के कूलर के बजाय ईंट और सीमेंट से बना कूलर देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है और उसकी तारीफ कर रहा है।

गायों के लिए बना खास कूलर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने घर में ईंट और सीमेंट का इस्तेमाल करके एक मजबूत कूलर बनाया है। इस कूलर की खासियत यह है कि इसे इंसानों के लिए नहीं, बल्कि गायों और भैंसों को गर्मी से राहत देने के लिए तैयार किया गया है। गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों पर भी पड़ता है। ऐसे में यह शख्स अपने पशुओं की देखभाल के लिए एक कदम आगे बढ़ गया। इस कूलर में वही घास का इस्तेमाल किया गया है जो सामान्य लोहे के कूलर में होता है, और पानी की आपूर्ति के लिए एक पाइप भी लगाया गया है।

मजबूत और टिकाऊ डिज़ाइन

यह देसी कूलर दिखने में बेहद मजबूत दिख रहा है। लोहे के कूलर के मुकाबले यह कूलर ज्यादा टिकाऊ लगता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे "सदियों तक चलने वाला" कूलर बता रहे हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि कूलर पूरी तरह से काम कर रहा है और यह गर्मी में AC से भी ज्यादा ठंडी हवा दे रहा है।

सोशल मीडिया पर कूलर का वीडियो वायरल

यह अनोखा कूलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर shispal_sahu नामक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं तमाम यूजर्स ने इसकी जमकर तारीफ भी की है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह, क्या शानदार देसी जुगाड़ है!" वहीं, दूसरे ने लिखा, "यह कूलर तो बार-बार खरीदने की जरूरत को खत्म कर देगा।" एक अन्य यूजर ने इसे "एसी से भी बेहतर" बताया। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: केन वाली ग्रीन टी पी रही थी लड़की, आखिरी घूंट के बाद अंदर झांककर देखा तो पड़ा मिला एक चूहा

'शर्म करो, कैसे मां-बाप हो!', Reel के लिए पैरेंट्स ने बच्ची की जान डाली खतरे में, डैम की रेलिंग पर बैठा कराया स्टंट