सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक मोबाइल के टावर के टॉप पर खड़े होकर गुटखा खाते दिख रहा है। युवक को सैकड़ों फीट ऊपर टावर पर चढ़कर ऐसी हरकत करते देख आस-पास को लोग इकट्ठा हो गए और उसका वीडियो बनाने लगे। कई लोग इस सोच में पड़ गए कि आखिर ये युवक उतना ऊपर टावर पर कैसे चढ़ा।
टावर पर चढ़ गुटखा खाते दिखा युवक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक सैकड़ों फीट ऊंचे टावर के टॉप पर चढ़ गया है और वहां पर आराम से खड़ा है। इतना ऊपर चढ़ने के बाद युवक में न तो किसी तरह का डर नजर आ रहा है और न ही उसे अपनी जान की कोई परवाह है। थोड़ी देर तक आसमान की तरफ देखने के बाद युवक बड़े ही ठाठ से एक गुटखा की पुड़िया निकालता है और उसे बड़े ही इत्मीनान से अपने मुंह में डालता है और उसे चबाने लगता है। नीचे से देखने में यह नजारा इतना डरावना लग रहा है कि इसे देख लोगों की सांसें थम गईं। युवक की इस सनक भरे तमाशे को देखने के लिए नीचे लोग इकट्ठे हो गए और उसे देखते रहे। कुछ लोग उसका वीडियो भी अपने कैमरे में कैद करते नजर आएं। वीडियो में कुछ लोगों को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि नीचे पुलिस उसका इंतजार कर रही है और उससे नीचे उतरने को बोल रही है। जब वह नीचे उतरेगा तो उसे मार पड़ेगी।
लोगों ने युवक को बताया गुटखा किंग
इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग टावर पर चढ़ने के लिए युवक की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे जानलेवा सनक करार दे रहे हैं। वीडियो में ये वाकया भोपाल का बताया गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @r.meena71 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने रजनीगंधा खाकर आज सच में दुनिया को अपने कदमों में कर लिया है। दूसरे ने लिखा- गुटखे का असली प्रचार तो इसने किया है। तीसरे ने लिखा- इसे देख अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान में डर का माहौल। शायद काम खोने का डर सता रहा है। ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए युवक को गुटखा किंग और टावर का बादशाह बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: शादी पर दुल्हन ने अपनी बहन से जो कहा, वह सुन खड़े हो गए लोगों के कान
सावधानी हटी, भूसा घटी! भरे हुए ट्रक से गिरा चारा तो लूटने दौड़े लोग, Video हुआ वायरल