1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सावधानी हटी, भूसा घटी! भरे हुए ट्रक से गिरा चारा तो लूटने दौड़े लोग, Video हुआ वायरल

सावधानी हटी, भूसा घटी! भरे हुए ट्रक से गिरा चारा तो लूटने दौड़े लोग, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 03, 2025 03:08 pm IST,  Updated : May 03, 2025 03:08 pm IST

सोशल मीडिया पर चारा लूट का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भरे ट्रक से चारा जैसे ही गिरा वैसे ही लोग लूटने के लिए दौड़ पड़े।

चारा लूटने दौड़े लोग- India TV Hindi
चारा लूटने दौड़े लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक चलती ट्रक से चारा गिरता है और आसपास के लोग उसे लूटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हैरान कर देने वाला यह नजारा देख लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते थक नहीं रहे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक तेज रफ्तार से सड़क से गुजर रहा है, ट्रक में भूसा लदा हुआ है। भूसे से भरे इस ट्रक को देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि इसमें कितना भूसा होगा। ट्रक अचानक से सड़क पर लगे एक पोल बैरियर में फंस जाता है। जिससे ट्रक में लदा हुआ चारा जमीन पर गिरने लगता है और चारा सड़क पर ही बिखर जाता है। आसपास मौजूद लोग बिना वक्त गंवाए उस चारे को लूटने के लिए उस तरफ दौड़ पड़ते हैं और जल्दी-जल्दी चारे का हिस्सा लगाना शुरु कर देते हैं। 

सड़क पर गिरा चारा लूटने के लिए दौड़े लोग

सड़क पर बिखरे चारे को समेटने में जुटे लोगों का वीडियो किसी शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो को देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। लोग इस सोच में डूब गए कि भला चारा लूटने के लिए ऐसी होड़ मची हुई है। अगर पैसे या फिर कुछ कीमती समान होता तो फिर पता नहीं ये पब्लिक क्या करती। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह घटना कहां और कब की है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 15 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा- ये लोग चारा नहीं चुरा रहे बल्कि रोड की सफाई कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा- वेलकम टू बिहार, बिहार में चारा चोरी का इतिहास काफी पुराना रहा है। तीसरे ने लिखा- भूसे में सबके हिस्से का बंटवारा हो रहा है। चौथे ने लिखा- ट्रक ड्राइवर को क्या पता, वो चारा नहीं, सोना लेकर जा रहा था। पांचवें ने लिखा- गरीबी और जरूरत इंसान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पिंजरे में कैद की गईं मुस्लिम महिलाओं का Video हुआ वायरल, फिल्मी सीन या फिर हकीकत, लोगों के बीच जमकर हुई बहस

Video: पानी में बह गया पूरा का पूरा गांव, तबाही का यह खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।