1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुकून से फोन में लड़की की फोटो निहार रहा था शख्स, अचानक लग गई कॉल; फिर जो हुआ Video में देखें

सुकून से फोन में लड़की की फोटो निहार रहा था शख्स, अचानक लग गई कॉल; फिर जो हुआ Video में देखें

Viral Video : सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को दिखाया गया है जब वो फोन में लड़की की फोटो देख रहा होता है।

viral video, viral news, couple, india tv - India TV Hindi
Image Source : IG/@NEXTGENBHARTIYA फोन में लड़की की तस्वीर देखता शख्स।

Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो बिल्कुल रिलेटेबल लगते हैं। ऐसा ही एक मजेदार और शर्मनाक पल हाल ही में वायरल हुआ है, जहां एक लड़का सुकून से फोन में किसी लड़की की फोटो देख रहा था, लेकिन अचानक उसकी उंगली फिसल गई और कॉल लग गई। यह वीडियो इतना रिलेटेबल है कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और खुद की ऐसी कहानियां शेयर कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nextgenbhartiya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक शांत जगह पर खड़ा है। वह फोन में किसी लड़की की प्रोफाइल या गैलरी खोलकर उसकी फोटो को बड़े आराम से निहार रहा है। वह जूम इन-आउट कर रहा है, फोटो को घुमा रहा है और शायद दिल ही दिल में तारीफ कर रहा है। सब कुछ परफेक्ट लग रहा था कोई डिस्टर्बेंस नहीं, कोई शोर नहीं, बस सुकून भरा पल। लेकिन तभी... अचानक कॉल लग जाती है! लड़के का चेहरा पल भर में सफेद पड़ जाता है। आंखें फटी-फटी, मुंह खुला रह जाता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'वह हमें ऐसे देख रहा है जैसे यह हमारी गलती हो।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, '।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अंदर ही अंदर वह उसे फोन पर देखना चाहता था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'दिल तो बच्चा है जी ।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सूअर के मीट में चुस्ता होता है या नहीं, मटन से कितना अलग है पोर्क; सुनकर दिमाग हिल जाएगा 

मालगाड़ी के डिब्बे पर पहिये जैसा क्या लगा होता है, आखिर इसका काम क्या है; सुनकर चौंकेंगे जरूर