1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सूअर के मीट में चुस्ता होता है या नहीं, मटन से कितना अलग है पोर्क; सुनकर दिमाग हिल जाएगा

सूअर के मीट में चुस्ता होता है या नहीं, मटन से कितना अलग है पोर्क; सुनकर दिमाग हिल जाएगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 08, 2026 10:52 am IST,  Updated : Mar 08, 2026 12:22 pm IST

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह की नॉनवेज डिशेज से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, क्या आज हम आपको सूअर के मीट यानी पोर्क से जुड़ा बेहद दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं।

Pork Facts, pork meat has chusta, how pork is different from mutton, which country eat pork, which c- India TV Hindi
पोर्क। Image Source : FREEPIK

Amazing Facts : दुनिया के अलग-अलग देशों में कई तरह की नॉनवेज डिशेज को वहां के लोग बड़ ही चाव से खाते हैं। नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों की नजर से शायद ही ऐसा कोई नॉनवेज आइटम बचता होगा जिसका स्वाद उन्होंने न लिया हो। कई देशों में तो मटन के ही अलग-अलग अंगों को लोग बड़े से खाते हैं। कई देश ऐसे भी हैं जहां पर सूअर का मीट यानी पोर्क के अंगों को भी अलग-अलग तरह से पकाकर खाया जाता है। जिस तरह भारत में कई मांसाहारी लोग मटन में चुस्ता वाले पार्ट को पसंद करते हैं वैसे ही विदेशों में पोर्क में ऐसा ही एक अंग खाया जाता है।  लेकिन उसे बताने से पहले हम आपको बताएंगे कि सूअर के मीट यानी पोर्क में चुस्ता होता है या नहीं ? 

दुनिया के किन देशों में खाया जाता है पोर्क 

पोर्क एशिया, यूरोप, अमेरिका समेत दुनिया में कई जगहों पर खाया जाता है। एशिया की बात करें तो चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, वियतनाम, ताइवान आदि। यूरोप में प्रमुख तौर पर पोर्क जर्मनी, पोलैंड, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल आर चेकिया में खाया जाता है। इसके अलावा कनाडा, अमेरिका, बेलारूस इत्यादि देशों में पोर्क खाने वालों की संख्या बहुतायत में है। 

पोर्क में कौन-कौन सी डिश हैं फेमस 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोर्क भुना हुआ, ग्रिल्ड, स्टू, स्टीम्ड, क्योर किया हुआ, तला हुआ, सॉटे किया हुआ, स्मोक्ड, ब्रेज़्ड, ब्रोइल्ड और यहां तक कि स्टिर फ्राइड करके भी खाया जाता है। इसके अलावा जर्मनी, स्पेन, इटली, चीन, कोरिया और अमेरिका में पोर्क का सफेद मांस खूब खाया जाता है। कुछ देशों में रोस्ट पोर्क बेली, थाई पोर्क सलाद और कूर्ग पांडी करी (पोर्क करी) से लेकर पोर्क विंदालू, जमैकन पोर्क चॉप्स, लेमन पोर्क, पोर्क सोरपोटेल भी लोग खाते हैं।  पोर्क के बारे में कुछ अन्य फैक्ट्स फेसबुक पर @MomattheMeatCounter नामक हैंडल से बताए गए हैं। 

मटन चुस्ता की तरह पोर्क में चुस्ता  

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मटन चुस्ता की तरह पोर्क में चुस्ता होता है या नहीं तो बता दें कि पोर्क में ये अंग तो होता है मगर उसका नाम अलग होता है। मटन और पोर्क एक-दूसरे से अलग होते हैं। चुस्ता बकरे की छोटी आंत होती है और सूअर में एक छोटी आंत होती है जिसे 'चिटलिंग्स' या 'चिटरलिंग्स' कहा जाता है। चिटरलिन्स दक्षिण अमेरिका में ज्यादा फेमस है जहां यह दास संस्कृति के भोजन का एक अभिन्न अंग था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ईरान में 1 लीटर पेट्रोल कितने रुपये का है, क्या सचमुच कौड़ियों के भाव बिक रहा फ्यूल; सुनकर चौंक जाएंगे 

मालगाड़ी के डिब्बे पर पहिये जैसा क्या लगा होता है, आखिर इसका काम क्या है; सुनकर चौंकेंगे जरूर 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।