Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ईरान में 1 लीटर पेट्रोल कितने रुपये का है, क्या सचमुच कौड़ियों के भाव बिक रहा फ्यूल; सुनकर चौंक जाएंगे

ईरान में 1 लीटर पेट्रोल कितने रुपये का है, क्या सचमुच कौड़ियों के भाव बिक रहा फ्यूल; सुनकर चौंक जाएंगे

Written By: Shaswat Gupta Published : Mar 07, 2026 04:52 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 04:52 pm IST

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई देशों में पेट्रोल-डीजल के भाव से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको बताएंगे कि ईरान में 1 लीटर पेट्रोल कितने रुपये का बिक रहा है।

ईरान में पेट्रोल का...- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ईरान में पेट्रोल का भाव।

Amazing Facts : वर्तमान में ईरान समेत पूरे मिडिल ईस्ट में माहौल तनावपूर्ण है। ईरान पर हुए हमले के बाद से युद्ध जैसे उपजे हालात ने अन्य खाड़ी देशों को भी युद्ध की चपेट में ले लिया है। ईरान में चल रहे तनाव के कारण कई देशों में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वातावरण में सोशल मीडिया यूजर्स सिर्फ एक सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। ये सवाल है कि, ईरान में 1 लीटर पेट्रोल कितने रुपये का है ? वैसे अगर भारत की बात करें तो यहां पर आपको एक लीटर पेट्रोल 94 से 100 रुपये के बीच मिल जाएगा मगर ईरान में पेट्रोल का ताजा भाव क्या है ....आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। 

ईरान में कौन सी करेंसी चलती है 

बता दें कि, ईरान में ईरानी रियाल करेंसी चलती है जो कि ईरान के इस्लामी गणराज्य की आधिकारिक मुद्रा है। दावा किया जाता है कि, ईरानी मुद्रा दुनिया की सबसे जटिल मुद्राओं में से एक है। मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि यह केवल एक मुद्रा से नहीं, बल्कि दो मुद्राओं से मिलकर बनी है। 

ईरान में ईंधन का भंडार कहां पर है 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में कच्चे तेज और गैस के भंडार वहां के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत जैसे खुजेस्तन, अहवाज़, मारून और वेस्ट कारून में हैं। बता दें कि, दक्षिण फारस की खाड़ी में साउथ पार्स क्षेत्र प्राकृतिक गैस का विशाल स्रोत है। इसके अलावा, मुख्य रिफाइनरी केंद्र अबादान में स्थित है।

ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 

globalpetrolprices की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मार्च तक ईरान में एक लीटर पेट्रोल लगभग 2 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। वहीं, अगर डीजल की कीमतों की बात करें तो करीब 52 पैसे प्रति लीटर मिल रहा था। इस हिसाब देखें तो भारत में 20 रुपये में 250 ml वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिल जाती है यानी इतने रुपये में आप ईरान में 10 लीटर पेट्रोल खरीद सकते हैं। यही वजह है कि, कई लोग दावा करते हैं कि, ईरान में पेट्रोल कौड़ियों के भाव बिक रहा है। 

What is Petrol Price in Iran, How much does one liter of petrol price in Iran, Iran fuel price today
Image Source : GLOBALPETROLPRICESglobal petrol price की रिपोर्ट।

ईरान में पेट्रोल सस्ता क्यों है 

सोशल मीडिया पर ईरान में सस्ते पेट्रोल की कीमतों के पीछे कई वजहें बताई जाती हैं। फेसबुक पर travelstop नामक हैंडल से इसके बारे में बताया गया है। 

What is Petrol Price in Iran, How much does one liter of petrol price in Iran, Iran fuel price today
Image Source : FB/@TRAVELSTOPवायरल पोस्ट।

पोस्ट के कैप्शन में वजह बताते हुए लिखा है कि, ईरान में पेट्रोल की कीमतों पर सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जाती है, घरेलू तेल भंडार की प्रचुरता के कारण कम कीमतों को समर्थन मिल रहा है, स्थानीय खपत के लिए ईंधन नियंत्रित दरों पर बेचा जाता है, कोटा आधारित और मुक्त बाजार ईंधन की कीमतों में अंतर हो सकता है, विदेशियों को आमतौर पर सब्सिडी वाला ईंधन नहीं मिल पाता है, ईंधन की कम लागत से परिवहन और जीवनयापन के खर्चों में कमी आती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ऊंट के मांस को दुबई में क्या कहते हैं, नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा; नॉनवेज के शौकीन जरूर जानें 

मालगाड़ी के डिब्बे पर पहिये जैसा क्या लगा होता है, आखिर इसका काम क्या है; सुनकर चौंकेंगे जरूर 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement