1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'काश! सबके बॉस ऐसे होते..' एम्प्लॉई की रील देखकर मैनेजर ने उसे दिया शानदार गिफ्ट, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

'काश! सबके बॉस ऐसे होते..' एम्प्लॉई की रील देखकर मैनेजर ने उसे दिया शानदार गिफ्ट, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवतीने अपनी बॉस से जुड़ा एक्सपीरिएंस शेयर ​किया है। इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Boss surprise for employee, manager gives gift video, corporate office video, viral video  - India TV Hindi
Image Source : IG/@NOT_TOO_GEN_Z महिला ने बताया एक्सपीरिएंस।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर लोग अपने बॉस या मैनेजर के रूखे व्यवहार को लेकर भड़ास निकालते रहते हैं। कुछ एम्प्लॉई छुट्टी न देने पर बॉस पर भड़कते हैं तो कुछ भद्दे जवाबों को लेकर बॉस की बुराई करते हैं। हालांकि इस बार बेंगलुरु की एक युवती  ने वर्कप्लेस पर एक दिल छू लेने वाले पल को साझा किया है जब उसके मैनेजर ने उसकी इंस्टाग्राम रील से प्रेरित एक विचारशील उपहार देकर उसे आश्चर्यचकित कर दिया। शालू नाम की इस युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने बताया कि कैसे उसके मैनेजर ने देखा कि वह अपनी मेहनत से जीते हुए मेडल्स को एक साधारण प्लास्टिक हैंगर पर टांग रही थी। हालांकि शालू ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, लेकिन उसके मैनेजर ने फैसला किया कि उसकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक बेहतर तरीका होना चाहिए। 

इंस्टाग्राम पर युवती ने बताया पूरा किस्सा 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @not_too_gen_z नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उस घटना को याद करते हुए शालू ने कहा, 'मेरी मैनेजर ने मेरी एक रील देखी और फिर ये किया। कुछ महीने पहले मैंने एक रील पोस्ट की थी जिसमें मैंने अपने सारे मेडल एक प्लास्टिक के हैंगर पर टांग रखे थे। सच कहूं तो मैंने इस बारे में ज़रा भी नहीं सोचा, लेकिन मेरी मैनेजर ने ज़रूर सोचा।' उसने बताया कि उसने वीकेंड में रील अपलोड की थी। जब वह अगले सोमवार को काम पर लौटी, तो उसका मैनेजर शालू के नाम के पहले अक्षरों वाला एक खास मेडल हैंगर लेकर आया। युवती ने बताया कि, 'तो, मैंने इस रील को वीकेंड पर पोस्ट किया और अगले सोमवार को वह मेरे नाम के पहले अक्षरों वाला एक खास मेडल हैंगर लेकर ऑफिस आई। बॉस ने बस इतना कहा, इतने सारे मेडल जीतने के बाद, आप उन्हें टांगने के लिए एक उचित जगह की हकदार हैं।' बॉस के अप्रत्याशित गिफ्ट ने उसे भावुक कर दिया न केवल उपहार के कारण बल्कि इसलिए भी कि उसके मैनेजर ने उसकी उपलब्धियों के पीछे किए गए प्रयासों को पहचाना और सराहा था।

'वे चुपके से आपका समर्थन करते हैं' 

इस अनुभव पर विचार करते हुए शालू ने कहा कि इस घटना ने पर रिश्तों के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया। उन्होंने आगे कहा, 'और तभी मुझे एहसास हुआ कि कॉर्पोरेट जगत की ऑनलाइन छवि खराब होती है, लेकिन कभी-कभी यह वह जगह भी होती है जहां आप ऐसे लोगों से मिलते हैं जो चुपके से आपका समर्थन करते हैं।' इस वीडियो को "मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी" कैप्शन के साथ शेयर किया गया था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर तब से कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिनमें दर्शक मैनेजर के इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर किसी को उनके जैसी मैनेजर मिलनी चाहिए।'

दूसरे ने टिप्पणी की, 'वाह! कितना प्यारा काम है।'

तीसरे ने लिखा कि, 'यह बहुत प्यारा है।'

एक ने लिखा कि, 'मुझे भी ऐसा ही मैनेजर चाहिए!'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें -

'भारतीय मैनेजर घटिया हैं..' बीमार दादी से मिलने के लिए बॉस ने नहीं दी छुट्टी, शख्स की पोस्ट पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन