A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: बिपाशा और शाहिद तो दिख जाएंगे, मगर क्या इस फोटो में छिपी दूसरी हसीना को पहचान पाएंगे आप ?

Optical Illusion: बिपाशा और शाहिद तो दिख जाएंगे, मगर क्या इस फोटो में छिपी दूसरी हसीना को पहचान पाएंगे आप ?

Optical Illusion:सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में छिपे सभी बॉलीवुड सितारों को आपको पहचानना है। इसके लिए आपको केवल 10 सेकंड ही मिलेंगे।

Optical Illusion, Brain Test, IQ Test, Personality Test, Optical Illusion Viral Photo, Intelligence - India TV Hindi
Image Source : PINTEREST इस पहेली में आपको ढूंढ़ने हैं बॉलीवुड सितारे।

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन में दिखने वाली कई पहेलियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हर पहेली में अलग—अलग ढंग से आपको चैलेंज दिए जाते हैं। मसलन, कुछ फोटो नंबरगेम की और कई अन्य फोटो तस्वीरों में अंतर बनाने से जुड़ी होती हैं। ऐसी ही एक और फोटो इन दिनों काफी वायरल हो रही है जिसमें आपको बॉलीवुड सितारों की पहचान करनी है। इस तस्वीर में वैसे तो लगभग पांच सितारों की फोटो छिपी है जिसमें से दो पहचान में आ रहे हैं मगर बाकी के तीन सितारों का पहचानकर आपको अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करनी है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को सॉल्व करने के लिए आपको केवल और केवल 10 सेकंड ही मिलेंगे। अगर आपमें दम है तो आपको जल्द से जल्द जवाब ढूंढ़कर दिखाना होगा। 

क्या होता है ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन एक दृष्टिभ्रम होता है जो एक किस्म से आंखों और मस्तिष्क को धोखा देता है। इससे चीजों को वास्तविकता से अलग तरीके से देखा जाता है। यह प्रभाव विभिन्न कारणों से हो सकता है, जैसे कि रंग, आकार, पैटर्न, और प्रकाश के प्रभाव से। इसे बुद्धि और विवेक के टेस्ट के लिए एक दिमागी कसरत के तौर पर भी देखा और जाना जाता है। 

तस्वीर में दिख रहे हैं दो चेहरे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर लोगों के बीच में कौतूहल का विषय बनी है और इसमें आपको बॉलीवुड सितारों के चेहरे पहचानने हैं। क्या आपको इसमें शाहिद कपूर और बिपाशा बसु के अलावा और अन्य चेहरे दिखाई दे रहे हैं ? अगर नहीं तो आपको अब इसका जवाब दे ही देते हैं। बता दें कि, आपको दिया गया समय अब पूरा हो चुका है और बारी है जवाब की। 

ये  रहे बॉलीवुड सितारों के नाम 

इस पहेली में अगर आप बॉलीवुड सितारों के चेहरे नहीं पहचान पाए हैं तो अब हम आपको सितारों के नाम बता देते हैं। दरअसल, इस तस्वीर में अभिनेता इमरान खान, शाहिद कपूर और अभिनेत्री बिपाशा बसु, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के चेहरे छिपे हुए थे। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Car Accident Video: सनरूफ से सिर बाहर निकालना हो सकता है जानलेवा, यकीन न हो तो ये खतरनाक वीडियो देख लें
Video: इसे कहते हैं जैसे को तैसा! परेशान कर रहे युवकों को भैंसे ने कुछ ऐसे सिखाया सबक, धरी रह गई सारी हवाबाजी