Car Accident Video: आजकल सनरूफ वाली गाड़ियों का क्रेज काफी बढ़ गया है। कोई भी फैमिली हो गाड़ी लेने से पहले उनका मन सनरूफ वाली कार की ओर जरूर खिंचा चला जाता है। मगर, क्या आपको मालूम है कि सनरूफ से सिर बाहर निकालने का मजा सीट पर खड़े व्यक्ति या बच्चे की जान भी ले सकता है। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी वायरल हो रहा है। वीडिया में एक बच्चे को कार के सनरूफ से सिर बाहर किए हुए दिखाया गया है। चलती कार में ये काम किसी स्टंट से कम नहीं है। बच्चे की इस नादानी के कारण कुछ ही देर मे वो हादसे का शिकार हो गया। घटना का वीडियो पास ही में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। गौरतलब है कि, एक्स पर यूजर्स ने ग्रोक से जब घटनास्थल के बारे में पूछा तो पता चला कि, घटना बेंगलुरु की है। हालांकि, इंडिया टीवी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @3rdEyeDude नामक हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है— 'अगली बार जब आप अपने बच्चों को बाहर निकलते हुए छोड़ें, तो एक बार फिर से सोचें!' इसमें आप देख सकते हैं कि, कार संभवत: किसी अंडरपास या फिर रेलव क्रॉसिंग के पास से गुजर रही है। कार का सनरूफ खुला और बच्चा उसी में सिर बाहर निकाले हुए खड़ा है। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ती है रोड पर लगी बड़ी सी रेलिंग से उसकी गर्दन टकरा जाती है और बच्चे का मुंह बुरी तरह से झटका खाता है और वो अंदर की ओर हो जाता है। इससे ये पता नहीं चल पाया है उसे कितनी चोट आई मगर ये तो तय है बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये नजारा देखते ही आसपास से गुजर रहे लोग चौंक जाते हैं और रुक कर कार की ओर देखने लगते हैं।
सहमे यूजर्स ने दी प्रतिकियाएं
वीडियो को एक्स पर अब तक 2 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तरह—तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ, समर्थक और यातायात पुलिस लंबे समय से इस खतरे के बारे में चेतावनी दे रहे हैं! ये दुखद भी है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सनरूफ भारत के लिए सबसे बेकार फीचर है। इस पर बैन लगना चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हालांकि मुझे उस बच्चे के लिए दुख हो रहा है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह खतरनाक है। लेकिन भारत में लोग हद से ज़्यादा लापरवाह हैं। भारत में इस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है, फिर भी लोग बेफ़िक्र हैं। माता-पिता अपने बच्चों को ऐसा करने से नहीं रोकते, भले ही वे इसका समर्थन करते हों और कहते हों कि बच्चे मज़े कर रहे हैं और खेल रहे हैं। इस तरह का आनंद एक नया आयाम लाता है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'मैं ऐसे हादसों के वीडियो देखता रहता हूँ, फिर भी लोग इस साधारण नियम की अनदेखी करते रहते हैं: चलती कार में सनरूफ का इस्तेमाल कभी न करें।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: स्कूल में बच्चों ने 'मार डाला' गाने पर किया ऐसा कातिलाना डांस, देखकर हंसते—हंसते पेट दुखने लगेगा
Video: इसे कहते हैं जैसे को तैसा! परेशान कर रहे युवकों को भैंसे ने कुछ ऐसे सिखाया सबक, धरी रह गई सारी हवाबाजी