Buffalo Funny Video: कहते हैं 'जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है वो पहले खुद उस गड्ढे में गिरता है।' इस कहावत को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भैंसागाड़ी पर बैठे युवक उसको गुस्सा दिलाते दिख रहे हैं। जिससे खीझकर भैंसे ने रॉन्ग साइड की ओर ठेला ले जाकर डिवाइडर से टकरा दिया। इसके बाद सभी युवक ताश के पत्तों की तरह एक के ऊपर एक गिरने लगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद करते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।
एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो
एक्स पर @effucktivehumor नामक हैंडल से ये मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कई लोग भैंसागाड़ी पर बैठकर चिल्ला—चिल्लाकर उस प्राणी को उकसाते हुए दौड़ा रहे हैं। पहले तो इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि लोग आसानी से आगे की ओर निकल जाएंगे कोई दिक्कत नहीं होती है। मगर, फिर थोड़ी देर के बाद पूरी बाजी पलट जाती है। हुआ यूं कि, लोगों की आवाज से परेशान होकर आखिर में वो भैंसा रॉन्ग साइड चला जाता है और गाड़ी को डिवाइडर से टकरा देता है। इससे सभी लोग एक के ऊपर एक करके गिर जाते हैं। ये नजारा देखने में इतना मजेदार लगता है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं।
एक्स यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को एक्स पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और लोग उन युवकों की मौज भी ले रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'दूसरों को परेशान करने वालों की हालत कुछ ऐसी ही होती है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अच्छा हुआ! भैंसे को परेशान करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए था।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वो तो एक को निपटाने वाला ही था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बाइक वाला भी एक को लपेटने वाला था।' पांचवें यूजर ने कहा कि, 'भैंसा मुंबई निकल लिया वहीं से।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'इतना आनंद तो कभी नहीं आया।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Dogesh भाई का जॉब इंटरव्यू नहीं देखा तो क्या देखा! Viral Video पर यूजर्स भी जमकर ले रहे मौज