A
Hindi News वायरल न्‍यूज अब ​एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर बैन ? नियम पढ़ते ही भड़क उठे यूजर्स; बाद में पता चली सच्चाई

अब ​एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर बैन ? नियम पढ़ते ही भड़क उठे यूजर्स; बाद में पता चली सच्चाई

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नियम काफी वायरल हो रहा है। इस नियम के तहत दावा किया गया है कि, अब एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर बैन रहेगा! मगर, इसका सच हम आपको बताएंगे।

Tampa International Airport,Travel Humor,Pyjama ban, viral news, viral news in hindi - India TV Hindi Image Source : FREEPIK एयरपोर्ट को लेकर नियम।

Viral Post : अमेरिका के Tampa International Airport की एक सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया था कि, वहां फ्लाइट पकड़ने के लिए आने वाले लोगों के पायजामा पहनने पर प्रतिबंधित रहेगा। यह कथित प्रतिबंध एयरपोर्ट के उस दावे के बाद आया है जिसमें उसने यात्रियों को परिसर के अंदर लोकप्रिय क्रॉक्स जूते पहनने से सफलतापूर्वक प्रतिबंधित कर दिया था।

सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया दावा 

सोशल मीडिया पर @FlyTPA नामक एक्स हैंडल से एक पोस्ट की गई। इसमें लिखा था कि, 'बहुत हो गया। अब बहुत हो गया। टैम्पा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पायजामा पहनने पर प्रतिबंध लगाने का समय आ गया है। यह पागलपन आज से बंद होता है। हम जानते हैं कि यह निर्णय आपके जीवन में किसी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अब उनसे इस बारे में खुलकर बात करने का समय आ गया है। आप यह कर सकते हैं। हम (और फोबी) आप पर विश्वास करते हैं। यह पागलपन आज से खत्म होता है। आंदोलन आज से शुरू होता है। टैम्पा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनिया का पहला क्रॉक्स-मुक्त और पायजामा-मुक्त हवाई अड्डा बनाने में मदद करें।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने कहा कि अगर एयरलाइंस यात्रियों के प्रति पुराने जमाने की शिष्टाचार का पालन करे तो वे अच्छे कपड़े पहनेंगे, जबकि अन्य ने सवाल उठाया कि आखिर पायजामा का मतलब क्या होता है। एक यूजर ने कहा, "जब हवाई अड्डे और विमान में हमारे साथ मवेशियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाएगा, तभी मैं फिर से अच्छे कपड़े पहनूंगी," जबकि दूसरे ने पूछा, "क्या स्वेट पैंट को पजामा माना जाता है?" एक तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की— "मैं कल सिर्फ बदले की भावना से जेएफके से टैम्पा तक पजामा और क्रॉक्स पहनकर उड़ान भरूंगा।" 

जानिए क्या है सच्चाई 

गौरतलब है कि, यह पोस्ट मजाक के उद्देश्य से की गई थी। हवाई अड्डे ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है और यात्री पायजामा समेत अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए स्वतंत्र हैं। यूएसए टुडे को दिए गए एक जवाब में हवाई अड्डे ने स्पष्ट किया, 'अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ने के हमारे निरंतर प्रयास के तहत, टैम्पा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नियमित रूप से हल्के-फुल्के, व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कंटेंट शेयर करता है। आज का पोस्ट जिसमें पायजामा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है, यात्रा के दौरान फैशन को लेकर होने वाली बहसों पर एक और मजेदार व्यंग्य है। हम अपने यात्रियों को आराम से यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अपने उन वफादार पाठकों की सराहना करते हैं जो ऑनलाइन हास्य का आनंद लेते हैं।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
गजब! इस रेलवे ट्रैक पर तो फाटक ही नहीं है, रस्सी बांधकर चलाया जाता है काम; Viral Video देख सोच में पड़ जाएंगे

Punch बंदर तो सुपरस्टार बन गया! एक झलक पाने को जापान के Zoo में उमड़ी भीड़; बड़े-बड़ों का स्टारडम पड़ गया फीका