1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब! इस रेलवे ट्रैक पर तो फाटक ही नहीं है, रस्सी बांधकर चलाया जाता है काम; Viral Video देख सोच में पड़ जाएंगे

गजब! इस रेलवे ट्रैक पर तो फाटक ही नहीं है, रस्सी बांधकर चलाया जाता है काम; Viral Video देख सोच में पड़ जाएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 27, 2026 10:36 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 10:36 am IST

Viral News : संभल जिले की इस रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा सम्बन्धी बड़ी लापरवाही देखने को मिलती है। यहां पर ट्रेन आने से पहले रेलवे के कर्मचारी सड़क के दोनों ओर रस्सा बांधकर यातायात रोकते हैं।

railway track, viral news, Indian railway, Indian railway facts, india tv - India TV Hindi
रेलवे ट्रैक। Image Source : REPORTER INPUT

Viral News : भारत में रेलवे ट्रैक पर विभाग की लापरवाही के कई उदाहरण समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जो अक्सर ट्रैक मेंटेनेंस की कमी, निरीक्षण में चूक, स्टाफ की कमी और संसाधनों के गलत उपयोग से जुड़े होते हैं। ये मुद्दे CAG (कॉम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) रिपोर्ट्स, हादसों की जांच और सोशल मीडिया/मीडिया रिपोर्ट्स में बार-बार उजागर होते हैं। इसी तरह संभल में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यहां एक नहीं बल्कि दो रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक नहीं है और ट्रेन को पास कराने के लिए रस्से का सहारा लिया जा रहा है। ट्रेन आने से पहले रास्ते पर रस्सा बांध दिया जाता है और ट्रेन गुजरने के बाद उसे हटा दिया जाता है। 

यहां देखें वीडियो 

किस तरह वाहनों को दिया जाता है पास 

बता दें कि, संभल जिले की इस रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के नाम पर केवल रस्सा नजर आता है। ट्रेन आने से पहले रेलवे के कर्मचारी सड़क के दोनों ओर रस्सा बांधकर यातायात रोकते हैं। ट्रेन गुजरने तक वाहन और राहगीर इसी अस्थायी व्यवस्था के भरोसे खड़े रहते हैं। क्रॉसिंग पर न तो स्थायी फाटक है और न ही कोई तैनात गेटमैन। ऐसे में हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार यहां अफरातफरी की स्थिति बन चुकी है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से पक्का फाटक लगाने की मांग की है।अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुंबई पुलिस का क्रिएटिव अंदाज! वायरल Monkey की फोटो यूज कर जारी किया हेल्पलाइन नंबर; यूजर्स को पसंद आया आ​इडिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।