1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजबे है पाकिस्तान! बस के लगेज कंपार्टमेंट को बना दिया "बिजनेस क्लास", Video हुआ वायरल

गजबे है पाकिस्तान! बस के लगेज कंपार्टमेंट को बना दिया "बिजनेस क्लास", Video हुआ वायरल

पाकिस्तान में जुगाड़ के दम पर बनी चीजों को वहां के लोगों ने लग्जरी का नाम दे दिया है। इसी चीज को दिखाते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।

बस के नीचे बना लग्जरी कंपार्टमेंट- India TV Hindi
Image Source : X/@INTERESTING_AIL बस के नीचे बना लग्जरी कंपार्टमेंट

तंगहाली और गरीबी से जूझ रहे पाकिस्तान हर दिन अपने अजीबोगरीब कारनामों के लिए दुनिया के सामने हंसी का पात्र बना रहता है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने अपनी खिल्ली उड़ाने का मौका सोशल मीडिया यूजर्स को दे दिया है, जहां लोग उनकी हालत पर जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लग्जरी बस की हालत दिखाई गई है और बताया गया है कि पाकिस्तान में लग्जरी बसों में बिजनेस क्लास की सीटें कैसे होती हैं।

पाकिस्तानी स्टाइल बिजनेस क्लास का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस में सामान रखने के लिए बनी जगह, यानी लगेज रैक, को "बिजनेस क्लास" सीट के रूप में बदल दिया गया है और इसे "पाकिस्तानी स्टाइल बिजनेस क्लास" का नाम दिया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बस के अंदर लगेज रैक को थोड़े आलिशान ढंग से बनाया गया है। बस की सीटों को नीचे लगेज रैक में शिफ्ट कर दिया गया है। वीडियो में यात्रियों को तंग जगह में आराम फरमाते देखा जा सकता है। लोग इस अनोखे अनुभव को हंसते-हंसते स्वीकार कर रहे हैं और अपने लिए उसे ही जन्नत मानकर चल रहे हैं।

लोगों ने पाकिस्तान की जमकर उड़ाई खिल्ली

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट X पर @interesting_aIl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 98 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स इसे लेकर पाकिस्तान का खूब मजाक बना रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मुस्कुराइए, आप पाकिस्तान में हैं!" एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि, "ये है असली बिजनेस क्लास, जहां जुगाड़ ही सब कुछ है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'हमला अचानक हुआ था', लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की, देखते ही आग बबूला हो उठी मां, पकड़कर खूब धोया

हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल